{"_id":"617daf871e703d5c8711ed68","slug":"st-conrades-st-francis-dps-and-gayatri-school-reached-the-semi-finals-agra-city-news-agr5132865140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमी फाइनल में पहुंचे सेंट फ्रांसिस, गायत्री स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमी फाइनल में पहुंचे सेंट फ्रांसिस, गायत्री स्कूल
विज्ञापन
आगरा। होली पब्लिक स्कूल में शनिवार को संजीव तोमर मेमोरियल अंतर विद्यालयीय बास्केटबाल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इसमें शहर के 18 सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों की टीमों के 270 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
टूर्नामेंट का शुभारंभ सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के प्राचार्य फादर एंड्रयू कोरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के चेयरमैन संजय तोमर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले दिन खेले गए मैचों में बालिका वर्ग में सेंट कॉनरेड्स ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को 22-13 से, सेंट फ्रांसिस स्कूल ने होली पब्लिक स्कूल को 17-14 से, देहली पब्लिक स्कूल ने होली पब्लिक जूनियर कॉलेज को 30-19 से और गायत्री पब्लिक स्कूल ने श्रीराम सेंटेनियल स्कूल को 26-19 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालक वर्ग में केवी नंबर-1 ने होली पब्लिक जूनियर कॉलेज को 35-19, गायत्री पब्लिक स्कूल ने एयरफोर्स स्कूल को 35-15 से, सेंट कॉनरेड्स ने एमडी जैन इंटर कॉलेज को 28-17 से और होली पब्लिक स्कूल ने श्रीराम सेंटेनियल स्कूल को 51-32 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। निर्णायक मंडल में हरेंद्र प्रताप शर्मा, कुलदीप सिंह, सचिन दत्त जोशी, शैलेंद्र सोनी, राहुल सक्सेना, दीपक कुशवाहा, आशीष वर्मा और आलोक अयंत राणा रहे।
विज्ञापन
संचालन गौरव नौहवार और विद्यालय की छात्रा दीपांशी डे व खुशकिरन कौर ने किया। होली पब्लिक स्कूल के निदेशक शम्मी तोमर ने सभी को धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्य डॉ. गरिमा यादव ने अतिथियों का परिचय कराया। इस दौरान रीनेश मित्तल राजपाल सोलंकी, पृथ्वी चाहर, मोहित बंसल, सुमनलता, डॉ. वीके यादव आदि मौजूद रहे।