{"_id":"5bf43305bdec22693b024b65","slug":"ssp-take-action-against-three-policemen-for-leaving-truck-of-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से भरा ट्रक छोड़ने पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब से भरा ट्रक छोड़ने पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
UP Police
फिरोजाबाद में 16 नवंबर को अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के बाद छोड़ने पर एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसएचओ, उप निरीक्षक रूपसपुर चौकी और कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।
मोहाली पंजाब से लाखों रुपया कीमत की अंग्रेजी शराब को भरकर चले ट्रक को पूर्व में थाना लाइनपार पुलिस ने पकड़ा था। थाना लाइनपार पुलिस ने ट्रक को पकड़ने के बाद उसे छोड़ दिया था। इसकी सूचना जब पुलिस अफसरों को लगी तो उन्होंने घेराबंदी करके उक्त ट्रक को गांधी पार्क चौराहे से पकड़ लिया था।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने थाना प्रभारी निरीक्षक लाइनपार गीता सिंह, कार्यवाहक एसओ जय सिंह व कांस्टेबल मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है जबकि इनके स्थान पर थाना दक्षिण की सुहागनगर चौकी प्रभारी संजय सिंह को थाना लाइनपार का नया एसओ बनाया है।