फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP removed five police-officers from the post of Police station in-charge in Agra

आगरा में पांच थानेदारों पर गिरी गाज: एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने थाना प्रभारी पद से हटाया, यहां भेजे गए

Thu, 12 May 2022 11:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 May 2022 11:41 AM IST
सार

पांच थानों के प्रभारियों में फेरबदल किया गया है। इनके थानेदारों को हटाकर पुलिस लाइन व दूसरी शाखाओं में तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
SSP removed five police-officers from the post of Police station in-charge in Agra
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में देहात के पांच थानेदारों पर गुरुवार को गाज गिर गई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने थाना सैंया के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के खिलाफ अवैध खनन के मामले में दंड मिलने पर पुलिस लाइन भेजा है। वहीं थाना खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी और निबोहरा के निरीक्षकों को अपराध शाखा में भेजा है। वहीं एसओ खेड़ा राठौर को थाना हरीपर्वत में तैनाती दी गई है। सभी को अलग-अलग मामले में दंड मिला था। चार्ज की शर्तों का पालन नहीं करने पर अनुमोदन निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चार्ज के लिए अनुमोदन की शर्तों के उल्लंघन पर थाना प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष को हटाया गया है। इन सभी को दंड मिला था। इसके बावजूद थाना का प्रभार संभाल रहे थे। थाना सैंया के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के खिलाफ अवैध खनन की शिकायत थी। इस मामले में एसपी पश्चिम से जांच कराई गई। इसमें वे दोषी पाए गए। उन्हें हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। 
विज्ञापन


थाना खेरागढ़ के निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल चुनाव से पहले दूसरे जिले में तैनात थे। उनके खिलाफ जांच चल रही थी। इसमें उन्हें दंड मिला। इस पर उन्हें अपराध शाखा भेजा गया। इसी तरह थाना निबोहरा के निरीक्षक अनुज सैनी और फतेहपुर सीकरी के निरीक्षक भीम सिंह जावला को भी दंड मिला था। उनको भी अपराध शाखा भेजा गया। एसओ खेड़ा राठौर सुनील कुमार लांबा को भी दंड मिलने पर थाना से हटाकर थाना हरीपर्वत भेजा गया है। अभी थानों में नई तैनाती के लिए प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed