{"_id":"66334172115d4d167307b33e","slug":"ssb-jawans-and-officers-on-lok-sabha-election-2024-duty-wandered-for-rooms-police-made-them-stay-in-hotel-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चुनावी ड्यूटी पर तैनात एसएसबी अफसर और कार्मिकों की आगरा पुलिस ने की मदद, दिलाया रुकने का ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चुनावी ड्यूटी पर तैनात एसएसबी अफसर और कार्मिकों की आगरा पुलिस ने की मदद, दिलाया रुकने का ठिकाना
Thu, 02 May 2024 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 May 2024 01:02 PM IST
सार
आगरा में ठहरने की उचित व्यवस्था न होने की एसएसबी की तदर्थ वाहिनी 722 के कमांड अधिकारी 'उप कमांडेंट' द्वारा बल के आईजी महेश कुमार, सीमांत मुख्यालय लखनऊ को शिकायत भेजी गई थी।
विज्ञापन
एसएसबी कार्मिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए आगरा आए सशस्त्र सीमा बल के कार्मिक और अफसर को ठहरने के लिए भटकना पड़ा। मामले में चुनाव आयोग और बल के आईजी सीमांत मुख्यालय, लखनऊ में शिकायत के बाद ठहरने के लिए पुलिस ने होटल में कमरा उपलब्ध कराया।
आगरा में तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए 6 कंपनी सशस्त्र सीमा बल मथुरा के बाद 27 अप्रैल को आगरा पहुंचा था। बल के साथ ही एसएसबी के डिप्टी कमांडेट और कार्मिकों को उचित जगह पर ठहराया जाना था। शिकायत में कहा गया कि डिप्टी कमांडेंट और 8 कार्मिकों के लिए फतेहपुर सीकरी में जो कमरा किया गया, वह ठीक नहीं था। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध से शिकायत पर उचित समाधान नहीं हुआ।
शिकायत की प्रति निर्वाचन आयोग नई दिल्ली, सीआरपीएफ मध्य सेक्टर लखनऊ के आईजी, पुलिस आयुक्त आगरा को भजी गई। इस पर जांच के आदेश हुए। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शिकायत गलत की गई है। डिप्टी कमांडेंट को उचित कमरा कराया था। वह कार्मिकों के लिए भी अलग से कमरे के लिए कह रहे थे, जो संभव नहीं हो सका। वह खुद फतेहपुर सीकरी गए थे। वर्तमान में एक होटल के दो कमरों में अफसर रुके हुए हैं। कार्मिकों के लिए तीन अलग कमरे कराए गए हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की सीमा पर थैले तक खंगाले
चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश की सीमा कैंजराघाट पुल पर बासौनी पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। दो दिन पहले पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने बासौनी पुलिस को हथियार और शराब की तस्करी रोकने के लिए बेहद सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष बासौनी ने बताया कि बुधवार को दिनभर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। बैग, थैले तक को खंगाला गया।
राजस्थान सीमा पर बढ़ाई चौकसी
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने जिले और राज्य की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। बुधवार को राजस्थान सीमा पर भारी फोर्स लगाकर वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच की गई। मजिस्ट्रेट और कैमरों की निगरानी में चेकिंग की जा रही है।