{"_id":"5fef5ce08ebc3e3d9853b173","slug":"sports-mainpuri-news-agr4745435151","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच में सुरजनपुर क्लब ने पांच विकेट से की जीत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच में सुरजनपुर क्लब ने पांच विकेट से की जीत दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। विकास खंड सुल्तानगंज के रामलीला प्रांगण में स्वर्गीय राम सनेही लाल प्रधानाध्यापक स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में सुरजनपुर क्लब ने गजपति क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हरा दिया। इससे पहले प्रतियोगिता समाजसेवी उमेश उर्फ पप्पू यादव ने किया किया।
सुरजनपुर क्लब ने टॉस जीतकर नगला गजपति क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नगला गजपति क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में 127 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी सुरजनपुर क्लब की टीम ने 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। सुरजनपुर के राजू को 42 रन और दो विकेट हासिल करने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पूर्व में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए समाज सेवी पप्पू यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से जो प्रतिभाएं निकलती हैं वही ब्लॉक, जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करती हैं। आज के युवाओं में क्रिकेट का जादू काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को क्रिकेट के साथ ही वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और कुश्ती आदि खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। इस अवसर पर मिलाप सिंह, निबंध कुमार, रामकिशोर, सुदामा, राहुल कुमार, सामंत यादव, टीटू दुबे, सनी राठौर, विवेक यादव, शैलेश यादव, आदित्य आदि लोग मौजूद रहे