फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sports, football comptition in mainpuri

इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता पर ग्रीन हाउस ने किया कब्जा

Sat, 10 Aug 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sports, football comptition in mainpuri
नगर के लॉर्ड कृष्णा स्कूल में फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर जीत दर्ज करने के बाद खुशी मनाते ग? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में चल रही इंटर हाउस सब जूनियर सेवन साइट फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को 4-1 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में ग्रीन हाउस व रेड हाउस के मध्य मैच हुआ। पहले हॉफ के 11वें मिनट में ग्रीन हाउस के राइट आउट आशू यादव ने गोल किया। ग्रीन हाउस के अमन शर्मा ने 20वें मिनट में हेड से शानदार गोल किया। सेकेंड हॉफ के 32वें मिनट में ग्रीन हाउस के लेफ्ट आउट चंद्रशेखर ने फील्ड गोल करके तीसरा गोल किया। वहीं, रेड हाउस के सेंटर हाफ विक्रम यादव ने 45 मिनट में मिनट में गोल किया।
विज्ञापन

अंतिम समय में मैच के 50 मिनट में ग्रीनहाउस के अमन शर्मा ने गोल किया। इस तरह ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को 4-1 से शिकस्त दी। समापन अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने विजयी बच्चों को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ज्योति मिश्रा,अखिलेश यादव, सूर्य प्रकाश मौयर्, रंजना मिश्रा तथा साकेत त्रिपाठी, अनुपम चौहान, राजू यादव, ब्रजमोहन, संजीव शर्मा, रवि यादव आदि मौजूद रहे। मैच के रेफरी सरवर खॉन तथा लाइनमैन की भूमिका में विवेक यादव और हर्ष राठौर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed