फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sports College: 50 hectares of land marked near Etmadpur

स्पोर्ट्स कॉलेज: एत्मादपुर के पास 50 हेक्टेयर जमीन चिह्नित

Wed, 11 Feb 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sports College: 50 hectares of land marked near Etmadpur
आगरा। प्रदेश सरकार की सभी मंडलों में स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की योजना के तहत आगरा में स्पोर्ट्स कॉलेज खुलने के आसार हैं। एत्मादपुर क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए लगभग 50 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि को लेकर एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। प्रारंभिक तौर पर यह जमीन खेल संस्थान के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी पहले ही सभी एसडीएम को निर्देश दे चुके हैं कि जिले में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल मैदान, प्रशासनिक भवन, आवासीय सुविधाएं और शिक्षा व्यवस्था एक ही परिसर में विकसित की जाएगी, जिससे खिलाड़ी खेल के साथ पढ़ाई भी कर सकें। खिलाड़ियों का मानना है कि स्पोर्ट्स कॉलेज खुलने से जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी। बुधवार को पेश होने वाले बजट में इसके लिए प्रावधान होने पर खिलाड़ियों की नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed