फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sport, nepal, sankalp, chess

संकल्प ने नेपाल में पहला स्थान पाकर बढ़ाया देश का मान

Wed, 15 Jan 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
sport, nepal, sankalp, chess
15एमएनपी-27-शहर निवासी संकल्प अरोरा नेपाल में शतरंज प्रतियोगिता जीतने के बाद तिरंगा व कप के साथ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के शतरंज खिलाड़ी संकल्प अरोरा ने नेपाल में खेली गई तृतीय अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के रेटिंग संवर्ग (अंडर-1600) में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगर निवासी व्यवसायी दीपक अरोरा के पुत्र संकल्प अरोरा शतरंज के खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अंडर-15 में राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने के बाद अब उन्होंने 24 से 29 दिसंबर तक नेपाल में आयोजित हुई तृतीय अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर जनपद का नाम रोशन किया है। संकल्प अरोरा की इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि शतरंज के खेल में उच्च स्तर तक खेलने के बहुत अवसर हैं। जिले के युवाओं को इस ओर भी अपना ध्यान देना चाहिए। संकल्प ने नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

संकल्प की इस उपलब्धि पर पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता, धीरू राठौर, अमित गुप्ता, करन पाल सिंह चौहान, कमल पांडेय, दीपक दास आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed