{"_id":"5e1f495e8ebc3e4b2b1201ce","slug":"sport-badmintan-tejprtap-singh-mainpuri-news-agr424951260","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यांश और समीक्षा बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यांश और समीक्षा बनीं विजेता
विज्ञापन
15एमएनपी-32-भोगांव में बैडमिंटन में विजेता ट्राफी के साथ खिलाड़ी व अतिथि
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। नेशनल इंटर कॉलेज में मात्र छाया क्लब के बैनर तले आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। अंडर 14 में सूर्यांश मिश्रा, अंडर 17 में शौर्यवर्धन व अंडर 20 में मयंक श्रीवास्तव ने फाइनल मैच जीत दर्ज कर शील्ड पर कब्जा किया। टूर्नामेंट के समापन पर पूर्व सांसद तेज प्रताप ने विजेता व उपजिवेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पूर्व सांसद तेजप्रताप व पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने भी शो मैच खेलकर विजयी हुए।
बुधवार को बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम दिन अंडर 14 बालक वर्ग में सूर्यांश मिश्रा ने शांतनु सक्सेना को बालिका वर्ग में समीक्षा शाक्य ने लकी को हराकर जूनियर खिताब अपने नाम किया। अंडर 17 में शौर्य वर्धन ने अभिषेक पाल को हराकर, अंडर 20 में मयंक श्रीवास्तव ने दीपांशु श्रीवास्तव को व बालिका वर्ग में काजल मिश्रा ने अंशिका मिश्रा की सीधे सीधे सेटों में आसानी से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
रेफरी संजीव मिश्रा, गौरांग सक्सेना, निखिल श्रीवास्तव व संदीप मिश्रा रहे। पूर्व सांसद ने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण से पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह ने मयंक श्रीवास्तव के साथ खेले गए युगल मैच में टूर्नामेंट आयोजक ओमकांत दुबे व प्रांशु शर्मा की जोड़ी को व पूर्व मंत्री अलोक शाक्य ने सपा नेता आशुतोष यादव उर्फ बिल्लू यादव को आसानी से शिकस्त देकर मैच जीत लिए। श्लोक तिवारी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
केसी दुबे, नकुल सक्सेना, शीलेंद्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, राजीव यादव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सच्चिदानंद तिवारी, पुनीत चौहान, जोगेंद्र सिंह, प्रदीप भटनागर, जलज सक्सेना, राजेश खटीक, नेम सिंह, सौरभ यादव, अमित यादव, तौसीफ खान, राघवेंद्र सिंह चौहान, रवनीश दुबे, शिवम कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।