{"_id":"5830a1584f1c1b5636902059","slug":"spg-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":" रैली में आने वाले हर शख्स पर रहेगी कैमरे की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में आने वाले हर शख्स पर रहेगी कैमरे की नजर

Updated Sun, 20 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
रैली में आने वाले हर शख्स पर रहेगी कैमरे की नजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम की रैली में आने वाले हर शख्स पर कैमरे की नजर रहेगी। कोठी मीना बाजार के मैदान में चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मैदान के आसपास के घरों पर पुलिस तैनात रहेगी। पीएम की फ्लीट वाले रूट को खेरिया से मैदान तक बंद रखा जाएगा। इस पर केवल फ्लीट के अलावा किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। शहर के सभी चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है। पूरे जोन में अलर्ट है।
पुलिस से अधिकारियों के अतिरिक्त 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
पीएसी को भी लगाया गया है। केंद्र से अर्द्धसैनिक बल भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। एसपीजी और एनएसजी के कमांडों के अतिरिक्त आरआरएफ, आरएएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ को तैनात किया गया है।
आरएएफ ने शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च भी किया। रात में पुलिस ने होटलों, ढाबों, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई।
रैली स्थल पर केवल गेट से एंट्री होगी। सभी गेट पर मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई गई हैं। मंच के आसपास और पीछे केवल वही लोग जा पाएंगे, जिन्हें वहां जाने के लिए पास जारी किया गया है।
विज्ञापन
पानी की बोतल भी ले जाने की इजाजत नहीं
आगरा।
प्रधानमंत्री की रैली में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम हैं। पीएम की सभा के लिए डी को बड़ा किया गया है। आमतौर पर 72-75 फुट की डी बनाई जाती है लेकिन इस बार डी का आकार 110 बाई 240 फुट रखा गया है। पहले 16 ब्लाक बनाए जाने थे लेकिन ब्लाकों की संख्या बढ़कर 28 कर दी गई है। 25000 लोगों को कुर्सी पर बैठने की व्यवस्था की जा रही है शेष 75 हजार लोंगो के लिए दरी पर बैठने की व्यवस्था है। कैमरों की व्यवस्था रहेगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहेगी। सभी मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही रैली स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। पानी की बोतल भी ले जाने की इजाजत नहीं है। अब पानी के पाउच ही उपलब्ध होंगे।
एसपीजी ने कब्जे में लिया मुख्य मंच
आगरा। मुख्य मंच और प्रदर्शनी स्थल को शनिवार दोपहर में ही अपने कब्जे में ले लिया। वहां खड़े सभी वाहनों को दोपहर में हटवाना शुरू कर दिया गया था। भाजपा नेताओं और अधिकारियों के वाहनों को भी वहां से हटवा दिया गया। वहां केवल वे ही सुरक्षाकर्मी रखे गए थे जिनकी ड्यूटी थी। व्यवस्थाओं में जुटे लोगों को भी पास जारी किया गया।
50 हजार लोगों के लिए बन रहा भोजन
आगरा। कोठी मीना बाजार में पीएम मोदी की रैली में आने वाली जनता के लिए फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल 50 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। गोविंद नगर में भोजन बन रहा है। शनिवार को प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वहां पहुंच कर रसोई का जायजा लिया। हलवाइयों से मिलकर भोजन की गुणवत्ता परखी। इस अवसर पर सांसद बाबूलाल, जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, केके भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
होर्डिंगों से पट गया मीना बाजार
आगरा। कोठी मीना बाजार मैदान को होर्डिंगों से पाट दिया गया है। मैदान के चारों ओर होर्डिंग लगे हैं लेकिन एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से सामने की ओर से सभी होर्डिंगों को हटवा दिया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी सभा स्थल का दौरा किया। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से लगाई जा रही प्रदर्शनी स्थल को देखा। उनके साथ प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अशोक कटारिया, नवीन जैनस सांसद रामशंकर कठेरिया, अश्वनी वशिष्ठ, असफाक सैफी, भानु महाजन, डा. रामबाबू हरित, दीपक खरे, हेमंत भोजवानी, ललित चतुर्वेदी, दीपक ढल, राजकुमार पथिक, शरद चौहान, मनोज शर्मा, बाबी वर्मा, सुनील करमचंदानी, दिनेश अगरिया, सत्यदेव दुबे, बिजेंद्र अग्रवाल आदि रहे ।
डी में सजाई गई आकर्षक रंगोली
आगरा। मंच के आगे डी में विद्या क्रांति सेवा समिति के सदस्यों ने आकर्षक रंगोली सजाई है। मंच सज्जा प्रभारी दीपक खरे ने बताया कि इस रंगोली के माध्यम से बेटी बचाएं, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया है। डी को फूलों से सजाया जाएगा और मंच भी फूलों का काम होगा।