फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की पिटाई: तोड़ दी पीआरवी, पुलिसकर्मियों की फाड़ दी वर्दी; आगरा में युवक की माैत के बाद हुआ जमकर बवाल

Mon, 15 Jun 2026 05:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 15 Jun 2026 05:58 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार थार कार ने दो पहिया वाहन चालकों को राैंद दिया। हादसे में एक की माैत हो गई। 

विज्ञापन
speeding Thar mows down two-wheeler riders killing one
आगरा में युवक की माैत पर बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के फतेहाबाद में फिरोजाबाद मार्ग पर पूठपुरा गांव के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत पर जमकर बवाल हुआ। तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पहले स्कूटी सवार तीन युवक और खाद से लदी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी। उसके बाद बाइक सवार 22 वर्षीय मनीष को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे की खाई में पलट गई। घटना के बाद आरोपी चालक थार गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकला। 





 
speeding Thar mows down two-wheeler riders killing one
आगरा बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। शव को रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को रास्ते से निकल कर जा रहे मत्स्य पालन मंत्री डॉ संजय निषाद ने समझाने का प्रयास किया। उनके जाने के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। पुलिस पर पथराव कर दिया। बिना किसी तैयारी के आए पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। ईंट पत्थर लगने से एक इंस्पेक्टर, पांच दरोगा सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में कई थानों की फोर्स ने आकर मोर्चा संभाला। चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

 
speeding Thar mows down two-wheeler riders killing one
आगरा बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खासपुर, बहादुर पुर, दयालबाग निवासी मनीष (22) पुत्र सामलिया कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसकी ससुराल फिरोजाबाद के तिवाए की गढ़ी में है। सोमवार को उसके फूफा राजा बाबू के बेटे की लगन सगाई का कार्यक्रम फतेहाबाद के गांव पिन्नापुरा में होना था। इसमें शामिल होने के लिए मनीष भी आया हुआ था। वह काम से अपनी ससुराल चला गया। दोपहर में तकरीबन 3:25 बजे बाइक से लौटा और काम से फतेहाबाद कस्बे की तरफ जा रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
speeding Thar mows down two-wheeler riders killing one
आगरा बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर पूठपुरा के पास सामने से आ रही थार गाड़ी ने पहले स्कूटी सवार तीन युवक सुभाष, विवेक, कालू और खाद से लदी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी। बाद में बाइक सवार मनीष को कुचल दिया। मनीष की मौके पर मौत हो गई। तीनों युवक घायल हो गए। वहीं अनियत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिर गई। जिससे ट्रेक्टर सबार कूदकर भाग गए। जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एम्बुलेंस में रखकर ले जाने लगी।

 
विज्ञापन
speeding Thar mows down two-wheeler riders killing one
आगरा बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणो ने पुलिस से शव छीन कर सड़क पर ररखकर जाम लगा दिया। तभी जानकारी पर डौकी, बमरौली कटारा, बसई अरेला सहित अन्य थानों की फोर्स मोके पर पहुंची। एसीपी इमरान अहमद भी मौके पर पहुंच गए। बातचीत की तो ग्रामीण थार गाड़ी को मौके पर लाकर आग लगाने की माँग करने लगे। तभी मंत्री संजय निषाद का काफिाला रोड से गुजरा तो जाम में फंस गया। तभी पुलिस के होश उड़ गए। डॉ संजय निषाद ने जाम लगा रहे लोगों से बात की। मगर लोगो ने मांग की दोषी पुलिस कर्मियो के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थार गाड़ी को घटना स्थल पर लाया जाए। मंत्री सजय निषाद ने पुलिस के उच्चाधिकारियों बात की और ग्रामीणो को बताया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed