{"_id":"5979f2f24f1c1bd9588b4a1b","slug":"speed-of-train-will-be-increased-on-mathura-alwar-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-अलवर रूट पर भारतीय रेल का यात्रियों को खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-अलवर रूट पर भारतीय रेल का यात्रियों को खास तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 27 Jul 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मथुरा-अलवर रूट पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौडेंगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी के दृष्टिगत डीआरएम रंजन यादव ने मथुरा से अलवर तक रेल लाइन का तकनीकी निरीक्षण किया और मिली खामियों को दूर करने के निर्देश भी दिए।
डीआरएम रंजन यादव दोपहर 12:35 बजे मथुरा से अलवर सेक्सन में 100 किलोमीटर लंबे रूट का तकनीकी निरीक्षण करने पहुंचे। इसमें सेक्शन में जगह-जगह मोड़, रेलवे फाटक, ओएचई इलेक्ट्रिक लाइन, सिग्नल रिले हट, का तकनीकी निरीक्षण किया और आपरेट कराकर देखे।
आपरेट करने में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही रामगढ़, ब्रजनगर तथा ऊंटवाड़ रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन का तकनीकी निरीक्षण किया। स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं देखी और स्टेशन से बिकने वाले यात्री टिकट के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
ब्रजनगर में आरपीएफ की चौकी देखी और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। बताया गया कि अलवर रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ाना व कुछ नई ट्रेनों का इस रूट से संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इसे लेकर इस सेक्शन की खामियों को दूर किया जा रहा है।