फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   speed of train will be increased on mathura alwar railway track

मथुरा-अलवर रूट पर भारतीय रेल का यात्रियों को खास तोहफा

Thu, 27 Jul 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 27 Jul 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
speed of train will be increased on mathura alwar railway track
फाइल फोटो
मथुरा-अलवर रूट पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौडेंगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी के दृष्टिगत डीआरएम रंजन यादव ने मथुरा से अलवर तक रेल लाइन का तकनीकी निरीक्षण किया और मिली खामियों को दूर करने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


डीआरएम रंजन यादव दोपहर 12:35 बजे मथुरा से अलवर सेक्सन में 100 किलोमीटर लंबे रूट का तकनीकी निरीक्षण करने पहुंचे। इसमें सेक्शन में जगह-जगह मोड़, रेलवे फाटक, ओएचई इलेक्ट्रिक लाइन, सिग्‍नल रिले हट, का तकनीकी निरीक्षण किया और आपरेट कराकर देखे। 
विज्ञापन


आपरेट करने में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही रामगढ़, ब्रजनगर तथा ऊंटवाड़ रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन का तकनीकी निरीक्षण किया। स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं देखी और स्टेशन से बिकने वाले यात्री टिकट के बारे में जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजनगर में आरपीएफ की चौकी देखी और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। बताया गया कि अलवर रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ाना व कुछ नई ट्रेनों का इस रूट से संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इसे लेकर इस सेक्शन की खामियों को दूर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed