{"_id":"685b692f68e2ecce640da992","slug":"special-trains-will-run-on-mudia-mela-from-delhi-to-gwalior-railway-has-prepared-a-strategy-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mudiya Mela 2025: मुड़िया मेला पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली से लेकर ग्वालियर तक...रेलवे ने तैयार की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mudiya Mela 2025: मुड़िया मेला पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली से लेकर ग्वालियर तक...रेलवे ने तैयार की रणनीति
Wed, 25 Jun 2025 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Jun 2025 08:42 AM IST
सार
मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसके अलावा दिल्ली से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्वालियर तक बढ़ाया जाएगा,
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रज भूमि के बड़े आयोजन मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए आगरा रेल मंडल तैयारियों में जुुट गया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है। कुछ ट्रेनों के ठहराव भी बढ़ाए जाएंगे। वहीं, रेल स्टेशन पर आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के अतिरिक्त जवान भी तैनात किए जाएंगे। भगदड़ जैसी स्थिति के लिए प्रशासन के साथ बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 7 जुलाई से मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू हो रहा है। इसको लेकर एक बैठक की गई है। मेले में हर साल यात्रियों की भीड़ काफी संख्या में आती है। इसमें आगरा व आसपास के जिलों के लोग ट्रेन से मथुरा जाते हैं। इसके लिए ट्रेन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।
ये भी पढ़ें - UP: नौ वर्षीय बालिका को किस तरह कर दिया जिस्म बेचने पर मजबूर, मासूम चीखें भी सुनाई न दीं; दर्द सुन रो पड़ेंगे
ये भी पढ़ें - UP: नौ वर्षीय बालिका को किस तरह कर दिया जिस्म बेचने पर मजबूर, मासूम चीखें भी सुनाई न दीं; दर्द सुन रो पड़ेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला स्पेशल ट्रेन चलेंगी
दिल्ली से आगरा कैंट चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्वालियर तक बढ़ाया जाएगा, इससे ग्वालियर से आने वाले यात्रियों को फायदा होगा। इसके अलावा आगरा-झांसी एक्सप्रेस को मथुरा तक चलाया जाएगा। वहीं मथुरा के आसपास के जिलों के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - UP : यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बसने जा रहा है नया शहर, आसमान छुएंगे जमीनों के दाम; 14 लाख लोगों को मिलेगा घर

अचानक नहीं बदलेंगे प्लेटफाॅर्म
स्टेशनों पर आने वाली भीड़ को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए रेलवे ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर योजना बनाना शुरू कर दिया है। आपसी तालमेल से भीड़ नियंत्रण को प्रभावी बनाया जाएगा। स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा ट्रेनों के ठहराव के लिए जो प्लेटफाॅर्म पहले से तय किए जाएंगे, उनमें अचानक से बदलाव नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबर: हर महीने 2 हजार का निवेश...मिल सकते हैं 8 करोड़ रुपये, इतने साल करना है इंतजार

अतिरिक्त फोर्स होगा तैनात
स्टेशन पर आने वाली भीड़ के नियंत्रण के लिए अतिरिक्त जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगाया जा रहा है। वहीं, महिला यात्रियों के लिए महिला पुलिस कर्मचारी भी तैनात की जाएंगी।