फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special train will run from Agra Fort to Karauli know the full route and timings

नवरात्र स्पेशल मेला ट्रेन: आगरा फोर्ट से करौली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय 

Sun, 27 Mar 2022 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 12:34 PM IST
सार

नवरात्र में करौली के लिए आगरा फोर्ट से स्पेशल ट्रेन दो अप्रैल से चलेगी। करौली माता के मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इसका संचालन 11 अप्रैल तक किया जाएगा।

विज्ञापन
Special train will run from Agra Fort to Karauli know the full route and timings
करौली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नवरात्र में आगरा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु करौली माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए रेलवे श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र में दो से 11 अप्रैल तक प्रतिदिन (गाड़ी संख्या 01961/62) आगरा फोर्ट-गंगापुर सिटी मेला विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। इस ट्रेन में कुल सात कोच होंगे।

विज्ञापन

 

ये रहेगा ट्रेन के चलने का समय  

मेला स्पेशल ट्रेन आगरा फोर्ट से शाम पांच चलेगी। 5:12 बजे ईदगाह, पथौली, मिढ़ाकुर, किरावली, सिंगारपुर, फतेहपुरसीकरी, औलेंडा, रूपवास, धनना खेड़ी, बंशी पहाड़पुर, नगला तुला बंध बरैठा, बिरमबाद, बयाना, डुमरिया, फतेह सिंह का पुरा, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी, पीलोदा, छोटी उदेई से होकर रात्रि 9:30 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी। 

विज्ञापन


गंगापुर सिटी से यह ट्रेन रात्रि 22:20 बजे चलकर रात्रि 2.05 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से करौली दर्शन को जाने वाले आगरा व आसपास के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना ब्रिज-रतलाम पैसेंजर एक से तेज चलेगी

गाड़ी संख्या (05912) यमुना ब्रिज (आगरा)-रतलाम स्पेशल पैसेंजर एक अप्रैल से बदले हुए नंबर 19818 यमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस व 19817 रतलाम-आगरा किला एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के समय और ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed