फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special train will run for Holi Patalkot Express timings changed

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...पातालकोट एक्सप्रेस हुई सुपरफास्ट, समय में भी बदलाव; होली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 04 Mar 2025 12:14 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:14 AM IST
सार

पातालकोट एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ होली स्पेशल ट्रेन छह मार्च से चलेगी। जिससे त्योहार पर आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
 

विज्ञापन
Special train will run for Holi Patalkot Express timings changed
रेलगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पातालकोट एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट हो गई है। मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट पर आगमन और प्रस्थान का समय भी बदल गया है। रेलवे ने इस ट्रेन के नंबर भी बदल दिए हैं। पूर्व में ट्रेन नंबर 14623 व 14624 से चलने वाली सिवानी फिरोजपुर एक्सप्रेस यानी पातालकोट की नई ट्रेन संख्या 20423 व 20424 है।
विज्ञापन


सिवानी फिरोजपुर पतालकोट एक्सप्रेस सुबह साढे 11 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। 1:35 पर प्रस्थान करेगी। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:15 पर आएगी और 2:20 पर गंतव्य के लिए रवाना होगी। यह एक्सप्रेस की बजाय अब सुपरफास्ट की तरह दौड़ेगी।
विज्ञापन


कैंट होकर चलेगी होली स्पेशल
होली से पहले रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। चरलापल्ली हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 7707 होली स्पेशल 6 मार्च से कैंट रेलवे स्टेशन होकर हजरत निजामुद्दीन जाएगी। 6, 12 और 16 मार्च को यह ट्रेन तीन फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 7708 हजरत निजामुद्दीन से चलकर चरलापल्ली के लिए 8, 14 और 18 मार्च को चलेगी। इस ट्रेन में 1 एसी द्वितीय, 8 एसी तृतीय, 9 स्लीपर, 2 सामान्य व एक एमएसएलआरडी व एक एसएलआर सहित कुल 22 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed