फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special on Makar Sankranti festival-

मकर संक्रांति पर्व पर विशेष- सिद्धि योग्य और रोहिणी नक्षत्र का बन रहा विशेष संयोग

Fri, 14 Jan 2022 01:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
Special on Makar Sankranti festival-
कासगंज। सूर्य के धनु से मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति कहते हैं। यह संक्रांति शुक्रवार (आज) है। पंचांगों के अनुसार इसका शुभ मुहूर्त दोपहर से शाम तक है। इस बार सिद्धि योग व रोहिणी नक्षत्र का भी विशेष संयोग बन रहा है। शुभ मुहूर्त में पूजन व दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी वहीं दानदाता निरोगी रहेगा।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर दान और स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। शुभ समय में दान देने से कई गुना फल मिलता है। मकर संक्रांति के दिन ब्राह्मणों और गरीबों को तिल से बनी चीजों का दान करने का महत्व है। इस दिन तिल से भगवान सूर्य, विष्णु और शनिदेव की पूजा की जाती है। तिल और खिचड़ी दान करने से शनिदोष दूर होने की मान्यता है। गुड़ का दान करने से गुरु की कृपा बरसती है वहीं कंबल बांटने से राहू का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। जरूरतमंतों को कपड़े दान करने से घर में समृद्धि आती है।
विज्ञापन

- सोरोंजी के आचार्य राहुल वशिष्ठ ने बताया कि इस वर्ष संक्रांति का प्रवेश तृतीय प्रहर में वाहन व्याघ्र व उपवाहन अश्व पर आरूढ़ होने के कारण पशुपालकों, कथावाचकों, लेखकों, शिक्षकों, पत्रकारों के लिए शुभप्रदायक तथा स्वतंत्र कार्यकर्ताओं, उद्योगपति, आयात निर्यातकों के लिए कष्ट सूचक है। इस दिन सुगंधित पदार्थ, गरम मसाला, सोंठ, तंबाकू, चाय, रोली, चंदन, केसरदाना, मैथी, सरसों, हल्दी, अरहर, चना, सोना, चांदी का कार्य लाभदायक रहेगा। विधि विधानपूर्वक शुभ मुहूर्त में दान करें। जिससे व्यक्ति रोगों से बचेगा और धन की कमी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ समय-
- दोपहर 2:29 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
- 16 घंटे तक रहेगा पुण्यकाल।
- 15 जनवरी को सुबह 6:29 बजे तक रहेगी शुभघड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed