फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special cleanliness campaign will run in Gram Panchayats

Agra News: ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

Sun, 27 Oct 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness campaign will run in Gram Panchayats
कासगंज। दिवाली पर्व को लेकर जिले के गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर पंचायती राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। गांवों में स्वच्छता टीमें भेजकर सफाई कार्य कराया जाएगा। इससे लोगों को जलभराव व गंदगी से राहत मिलेगी ।जिले की सात विकास खंड में 423 ग्राम पंचायतें है। गांव में जगह-जगह पानी की निकासी ने होने से जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जलभराव व गंदगी से बचाव के लिए गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त जंयती, छठ पूजा सहित अन्य दिवस पर गांवों में स्वच्छता टीमें भेजकर साफ-सफाई कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। मच्छर से होने वाली बीमारियां डेंगू, मलेरिया के बचाव के लिए फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गावों में साफ-सफाई के लिए टीमों का गठन किया है। स्वच्छता टीमों को भेजकर सफाई कार्य कराया जाएगा। इससे लोगों को पर्व पर परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed