{"_id":"6a457ed56d16d1c80e0d3191","slug":"special-arrangements-for-uptet-exam-at-cantt-station-medical-team-to-be-present-24-hours-along-with-help-desk-agra-news-c-364-1-ag11018-130921-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपीटीईटी के लिए कैंट स्टेशन पर विशेष इंतजाम, हेल्प डेस्क के साथ 24 घंटे मौजूद रहेगी मेडिकल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपीटीईटी के लिए कैंट स्टेशन पर विशेष इंतजाम, हेल्प डेस्क के साथ 24 घंटे मौजूद रहेगी मेडिकल टीम
Thu, 02 Jul 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के मद्देनजर 2 से 4 जुलाई तक रेलवे ने स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर वरिष्ठ अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
परीक्षार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे, जहां परीक्षा केंद्र, स्थानीय परिवहन और ट्रेन संचालन की जानकारी मिलेगी। स्टेशन और ट्रेनों में पेयजल, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
मंडल के वार रूम से लगातार निगरानी होगी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय रखा जाएगा। साथ ही एटीवीएम, यूटीएस वेंडिंग मशीनें, नियमित उद्घोषणाएं और प्लेटफॉर्म परिवर्तन संबंधी सूचनाएं समय पर प्रसारित की जाएंगी, ताकि परीक्षार्थियों और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।