फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   spa chief akhilesh yadav

Agra News: चुनाव के समय भाजपा को याद आते हैं किसान

Thu, 24 Nov 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
spa chief akhilesh yadav
24एमएनपी-34-बेवर के तेजगंज में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : MAINPURI
बेवर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब जब चुनाव नजदीक होते हैं, उससे कुछ दिन पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी को किसान नजर आने लगते हैं। किसान सम्मान निधि की राशि चुनाव से पूर्व उनके खातों में पहुंचानी शुरू कर दी जाती है। उसके बाद खाद, बीज, बिजली की महंगाई, डीजल पेट्रोल की महंगाई से भाजपा को कोई सरोकार नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री तेजगंज में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैनपुरी के चुनाव पर पूरे देश की नजर है। भाजपा प्रवास प्रभारियों के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। जबकि समाजवादी पार्टी मैनपुरी की जनता के सहारे यह चुनाव जीतेगी। भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा बदतर स्थिति में है। अग्निवीर जैसी योजना के बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। संविधान को कमजोर करने का भाजपा प्रयास कर रही है। न तो भाजपा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में कामयाब रही और न ही विकास कराने में कामयाब हो सकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की योजना चुराकर बीजेपी उन्हें अन्य नामों से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि नेताजी आज भी हम सभी के दिलों में जिंदा है। कार्यकर्ता मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर शत प्रतिशत मतदान करें। कोई भी मतदाता मतदान से छूटना नहीं चाहिए। इस मौके पर पूजा सरोज, अरविंद सिंह उर्फ महेश सिंह प्रधान, हरेंद्र सिंह, विजेता यादव, अनीता यादव, उमेश यादव, गजराज यादव, प्रद्युम्न यादव, ज्योतिस्ना यादव, विवेक यादव, रजनी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिंपल यादव ने किया जनसंपर्क
कुसमरा। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने समर्थन के लिए क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कुसमरा में जनसभा को संबोधित कर कहा कि यह चुनाव नेताजी को श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। नेता जी ने हमेशा जातिवाद से उठकर इस जनपद के लिए कार्य किया था। सपा सरकार में क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। इस मौके पर पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, संध्या कठेरिया, चेयरमैन संजय गुप्ता, पूर्व जिपं सदस्य नरेंद्र सिंह यादव, गगन यादव प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed