फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Workers Protest Against inflation and petrol price hike in agra

UP: जनाक्रोश मार्च में सपा का हल्ला बोल, सब्जियों की माला पहन कलेक्ट्रेट पहुंच कार्यकर्ता; दो घंटे नारेबाजी

Thu, 21 May 2026 08:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 21 May 2026 08:24 PM IST
सार

महानगर अध्यक्ष को जीवनी मंडी में घर से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस थाने ले गई। जबकि इधर, सुभाष पार्क से जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में सपाइयों का काफिला एमजी रोड पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। कलक्ट्रेट के बाहर एमजी रोड पर बैठकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

विज्ञापन
SP Workers Protest Against inflation and petrol price hike in agra
प्रदर्शन करते सपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई, गैस-पेट्रोल के दामों में वृद्धि और हाल ही में हुए नीट पेपर लीक को लेकर समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को एमजी रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। 46 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी की परवाह किए बिना, सपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक तक जनाक्रोश मार्च निकाला। सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शहर अध्यक्ष सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया जबकि सांसद रामजी लाल सुमन को हरीपर्वत पर रोक लिया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से एमजी रोड स्थित सुभाष पार्क पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। महानगर अध्यक्ष को जीवनी मंडी में घर से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस थाने ले गई। जबकि इधर, सुभाष पार्क से जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में सपाइयों का काफिला एमजी रोड पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। कलक्ट्रेट के बाहर एमजी रोड पर बैठकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन


स्थित सुभाष पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। विरोध दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ता गले में सब्जियों की मालाएं लटकाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। हाथों में तख्तियां और पोस्टर थे जिन पर लिखा था जब से भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है...। कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग दो घंटे तक सिलिंडर के दाम कम करो, श्रमिक उत्पीड़न बंद करो और नीट का पेपर लीक, सरकार वीक जैसे नारे डीएम कार्यालय पर गूंजते रहे। बाद में कीमतों में कटौती के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

महानगर अध्यक्ष हिरासत में, सांसद घर पर नजरबंद
इस जनाक्रोश मार्च को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद था। मार्च के संयोजक और सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास को बृहस्पतिवार सुबह जीवनी मंडी स्थित उनके कैंप कार्यालय से ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया, जिसकी भनक लगते ही सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें मुख्य प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया। इसके अलावा, पुलिस ने राज्यसभा सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन को भी मार्च में शामिल होने से रोक दिया। 

 

पुलिस फोर्स उनके आवास पर पहुंच गई और उन्हें वहीं रोक दिया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार पुलिस और प्रशासन का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष से उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार छीना जा रहा है। भाजपा के लोग इस देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं। इस घटनाक्रम के चलते शहर के एमजी रोड और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में कई घंटों तक गहमागहमी और तनाव का माहौल बना रहा।

प्रदर्शन में ये शामिल
प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, जिला महासचिव संतोष पाल, पूर्व पार्षद दल नेता राहुल चौधरी, कालीचरण डकोरिया, नितिन कोहली, संतोष पाल, मधुकर अरोड़ा, सुरेन्द्र चौधरी, राम सहाय यादव, सोमेश गुप्ता, आशु दुलारे, ओम शर्मा, पवन प्रजापति, राजपाल बाबा आदि शामिल रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed