फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "SP will perform better due to the hard work of its workers."

Agra News: ''कार्यकर्ता की मेहनत से बेहतर प्रदर्शन करेगी सपा''

Sun, 19 Nov 2023 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Nov 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
"SP will perform better due to the hard work of its workers."
''कार्यकर्ता की मेहनत से बेहतर प्रदर्शन करेगी सपा''
विज्ञापन

- लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साइकिल यात्रा लेकर पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद साइकिल यात्रा लेकर रविवार को मैनपुरी पहुंचे। नवीगंज बार्डर पर सपा जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने साइकिल यात्रियों का स्वागत करके उनके साथ साइकिल चलाई। बेवर से मैनपुरी के बीच उनका कई जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने 9 अगस्त को प्रयागराज से साइकिल यात्रा शुरू की है। यह यात्रा सैफई पहुंचकर समाप्त होगी। नवीगंज में अरुण शाक्य, मोनू शाक्य, राजेश शाक्य, टोल प्लाजा पर सरदार होटल, प्रदीप यादव, शिवम गुप्ता, राजेश पेंटर, बेवर में छिबरामऊ तिराहे पर शमशाद अली ने साइकिल यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


फिरोज अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा कार्यकर्ता की मेहनत से बेहतर प्रदर्शन करेगी। सरकार बनाने में सपा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि मैनपुरी नेताजी मुलायम सिंह यादव की कर्म भूमि रही है। मैनपुरी की पहचान नेताजी से रही है। शाहिद खान, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, हसीन अल्वी, संजीव गुप्ता, सुभाष दीक्षित, शाहिद सिद्दीकी, अफसर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed