फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP vote increased by 10.23 percent Firozabad nagar nikay chunav 2023

'हार' कर भी 'जीत' गए अखिलेश यादव: फिरोजाबाद में निकाय चुनाव के आंकड़ों से गदगद सपाई, इतना बढ़ गया वोट प्रतिशत

Mon, 15 May 2023 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 02:01 PM IST
सार

फिरोजाबाद नगर निगम के चुनाव में भले ही समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ने से सपाई गदगद हैं। हालांकि बसपा का भी वोट 3.85 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं कांग्रेस पिछले चुनाव के सापेक्ष आधे मत प्राप्त नहीं कर सकी। 

विज्ञापन
SP vote increased by 10.23 percent Firozabad nagar nikay chunav 2023
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद नगर निकाय चुनाव हारकर भी सपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने में मशरुर फातिमा सफल रही। सबसे अधिक वोट प्रतिशत में इजाफा सपा का हुआ है, जबकि दूसरे स्थान पर बसपा रही। कांग्रेस के वोट प्रतिशत में सबसे अधिक गिरावट आई है। सपा का वोट 10.23 प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा के वोट बैंक में मात्र 0.68 प्रतिशत वोट की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम
विज्ञापन


 

भाजपा के वोटों में हुई मामूली बढ़ोत्तरी

फिरोजाबाद नगर निगम के 2017 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर ने 35.42 प्रतिशत वोट पाकर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। नूतन को 98,928 मत मिले थे, जबकि इस बार भाजपा की कामिनी राठौर को 36.03 प्रतिशत मत पाकर चुनाव जीती हैं। भाजपा के वोट बैंक में मात्र 0.68 प्रतिशत वोट की बढ़ोत्तरी हुई है। 2017 में सपा से चुनाव लड़ी सावित्री गुप्ता 16.22 प्रतिशत 45317 मत पाकर तीसरे स्थान पर रही थीं। इस बार सपा से उतरी मशरूर फातिमा 26.45 प्रतिशत मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। मशरूर फातिमा को 74447 मत मिले हैं। मशरूर फातिमा सपा के वोट बैंक में 10.23 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी करने में सफल रहीं। 

ये भी पढ़ें -  सच्चे प्यार का सच: ऐसे फरेब में फंसी तलाकशुदा महिला, रकम के साथ गवां बैठी आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार

 

बसपा भी वोट प्रतिशत बढ़ाने में रही सफल

मशरूर फातिमा पिछला चुनाव एआईएमआईएम से लड़ी थीं तब उन्हें 56356 मत मिले थे। 2017 में बसपा की पायल राठौर 14.87 प्रतिशत 41524 मत पाकर चौथे स्थान पर रहीं थी। इस बार बसपा से चुनाव मैदान में उतरी रुखशाना बेगम 52695 मत प्राप्त किए हैं। बसपा के वोट बैंक में 3.85 प्रतिशत तक वोट बढ़ाने में सफल रहीं। कांग्रेस की हालत इस बार पिछले चुनाव के सापेक्ष कमजोर होती दिखाई दी। 2017 के चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ीं शाहजहां परवीन 13936 मत प्राप्त किए थे। इस बार कांग्रेस से चुनाव लड़ीं नुजहत अंसारी 6713 मत प्राप्त कर सकी। पिछले चुनाव के सापेक्ष कांग्रेस को 7233 मत कम मिले हैं।

ये भी पढ़ें -  दो साल बाद लौटी पत्नी: पति और दो बच्चों ने मांगा 24 महीने का हिसाब, रख दी ऐसी शर्त; सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे
 
विज्ञापन

आप भी स्थिति को कर रही मजबूत 

आम आदमी पार्टी से पिछले चुनाव लड़ी सुनीता शर्मा को 2017 में 3346 मत मिले थे। इस बार आप से चुनाव लड़ी राजकुमारी ने 5093 मत पाकर पार्टी की स्थिति को मजबूत करने का काम किया है। निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी उज्जवल गुप्ता ने कुल पड़े मतों का आठ प्रतिशत वोट प्राप्त कर सभी को चौंका दिया।

ये भी पढ़ें -  Firozabad: मां के साथ जा रहा था बेटा, फिल्मी स्टाइल में रोका और छीन ली बाइक; लूट नहीं मामला था कुछ और ही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed