{"_id":"6461e86ad1e2de020f00f3ef","slug":"son-was-going-with-mother-stopped-in-film-style-and-snatched-bike-in-firozabad-2023-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: मां के साथ जा रहा था बेटा, फिल्मी स्टाइल में रोका और छीन ली बाइक; लूट नहीं मामला था कुछ और ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: मां के साथ जा रहा था बेटा, फिल्मी स्टाइल में रोका और छीन ली बाइक; लूट नहीं मामला था कुछ और ही
Mon, 15 May 2023 01:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 May 2023 01:39 PM IST
सार
पुलिस को मां-बेटे से बाइक लूटने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंच गई। जांच की गई तो मामला फाइनेंस का निकला।
विज्ञापन
loot demo pic
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को पल्सर सवार युवकों ने रोक लिया। पल्सर सवार युवक से मारपीट कर बाइक छीन ले गए। हाईवे पर लूट की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। जांच में मामला फाइनेंस का निकला। पुलिस ने बाइक वापस कराते हुए मामला खत्म करा दिया।
ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां की है घटना
घटना रविवार सुबह 11 बजे करीब की है। फिरोजाबाद के एका निवासी प्रिंस पांडेय अपनी मां मंजू देवी के साथ आगरा के ओम हॉस्पिटल में बीमार मामी को देखने जा रहे थे। वे एफएच मेडिकल कालेज के पास पहुंचे तभी पीछे से पल्सर बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया तथा प्रिंस से मारपीट कर बाइक छींनकर आगरा की ओर भाग गए। युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
ये निकला मामला
पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला बाइक पर फाइनेंस का निकला। बाइक छीनकर ले जाने वाले युवक फाइनेंस कंपनी के लिए काम करने करने वाले गुर्गे थे। पीड़ित के तहरीर देने के बाद पुलिस ने बाइक छीनकर ले जाने वालों को बुलाकर बाइक वापस कराई तथा मामला शांत करा दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि लूट की घटना झूठी है। बाइक को फाइनेंस वाले ले गए थे। हमें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।ये भी पढ़ें - सच्चे प्यार का सच: ऐसे फरेब में फंसी तलाकशुदा महिला, रकम के साथ गवां बैठी आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार