फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP took action against two constables in man suicide case in mainpuri

Mainpuri Suicide Case: एसपी ने दो सिपाहियों को किया लाइन हाजिर, पिटाई से आहत होकर युवक ने दी थी जान

Wed, 10 Aug 2022 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 04:49 PM IST
सार

भोगांव के गांव रकरी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने दो सिपाहियों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया था। देर रात एसपी ने सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। 

विज्ञापन
SP took action against two constables in man suicide case in mainpuri
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र की रकरी चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को मंगलवार देर रात एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। सिपाहियों पर दशरथ कठेरिया के परिजनों ने रुपये न मिलने पर पीटने और आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया था। एसपी से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन


गांव रकरी निवासी दशरथ कठेरिया द्वारा खुदकुशी किए जाने के बाद मंगलवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया था। परिजन दशरथ को पीटने के आरोपी सिपाही पुष्पेंद्र और अजीत के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस मामले में देर रात एसपी कमलेश दीक्षित ने चौकी पर तैनात दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन


आदेश मिलते ही सिपाहियों को थाने से कार्यमुक्त करते हुए लाइन भेजा गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता के साथ जांच कर रही है। हालांकि अभी तक मामले में पुलिस द्वारा कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया जाएगा। उसके आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

गांव रकरी निवासी दशरथ कठेरिया और उसके भाई ब्रजेश के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसके बाद चौकी पुलिस दोनों को चौकी ले गई, वहां समझौता को लेकर हुई पंचायत में पांच हजार रुपये मांगे गए। तीन हजार रुपये दे दिए गए। और रुपये की मांग पूरी न होने पर चौकी के सिपाही पुष्पेंद्र और अजीत सिंह ने जातिसूचक गालियां देने के साथ ही थाने ले जाकर शांतिभंग में चालान कराया था। 

इस दौरान दशरथ की पिटाई भी की गई थी। शाम को जमानत पर आने के बाद सिपाही पुष्पेंद्र ने फोन कर धमकाते हुए दोबारा चौकी पर बुलाया था। आरोप है कि चौकी पहुंचने के बाद फिर पिटाई की गई। परिजनों व ग्रामीणों के सामने भी दशरथ को पीटा गया। इसी वजह से क्षुब्ध होकर दशरथ ने देर रात खुदकुशी कर ली थी। इसे लेकर मंगलवार को दिनभर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed