फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Star Campaigners: Akhilesh and Dimple Ramji Lal Suman these leaders will charge of election campaign

UP: सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी... इस नाम ने चौंकाया, दर्ज है सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड

Fri, 29 Mar 2024 04:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 04:35 PM IST
सार

सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 18 नेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें  राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। 

 

विज्ञापन
SP Star Campaigners: Akhilesh and Dimple Ramji Lal Suman these leaders will charge of election campaign
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।  राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की सीटों के लिए अखिलेश व डिंपल के साथ जनसभाएं करेंगे। 18 स्टार प्रचारकों की सूची बृहस्पतिवार को सपा ने जारी की है, इसमें जया बच्चन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


 

आगरा, फतेहपुर सीकरी सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। रामजी लाल सुमन को पिछले महीने ही सपा ने राज्यसभा भेजा था। अनुसूचित वर्ग से आने वाले रामजी लाल का आगरा व अलीगढ़ मंडल में प्रभाव है। चार बार लोकसभा सांसद रह चुके रामजी लाल को चुनावी रणनीति बनाने में माहिर माना जाता है। सुमन के नाम सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकाॅर्ड था। 1975 में आपातकाल के दौरान वह जेल गए। 1977 में पहली बार वह लोकसभा सदस्य बने। 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में श्रम कल्याण मंत्री रहे। पिछले तीन दशक से सुमन सपा में राष्ट्रीय महासचिव की भूमिका निभा रहे हैं। पहले चरण में पश्चिमी आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें रामपुर, नगीना, बिजनौर, कैराना आदि शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरदोई के रहने वाले रामजीलाल सुमन का जन्म 25 जुलाई 1950 को हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा हाथरस व आगरा से की। 26 साल की उम्र में रामजीलाल सुमन ने जनता पार्टी के टिकट पर फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़कर जीत हासिल की। इसके बाद वर्ष 1989 में  जनता दल से फिरोजाबाद लोकसभा से चुनाव लड़कर सांसद बने। रामजीलाल सुमन को चंद्रशेखर का करीबी माना जाता था। इसी के चलते 1991 में सुमन को श्रम कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बनाया। 


 
विज्ञापन

1992 में समाजवादी पार्टी के गठन के बाद रामजीलाल सुमन ने मुलायम सिंह यादव का साथ ले लिया। फिर एक बार सुमन 1999 में सपा की टिकट पर फिरोजाबाद लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की। 2004 में भी सपा की सीट से जीत हासिल की। 1996 से अब तक सपा में राष्ट्रीय महासचिव के पद संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed