फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Singh Baghel spoke to Foreign Minister sought help in bringing body of marine engineer from China to Agra

UP: एसपी सिंह बघेल ने विदेश मंत्री से साधा संपर्क, मरीन इंजीनियर की पार्थिव देह चीन से आगरा लाने की मांगी मदद

Thu, 27 Jun 2024 11:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 11:07 AM IST
सार

एसपी सिंह बघेल ने विदेश मंत्री से संपर्क किया है। उन्होंने मरीन इंजीनियर की पार्थिव देह चीन से आगरा लाने के लिए मदद मांगी है। 

विज्ञापन
SP Singh Baghel spoke to Foreign Minister sought help in bringing body of marine engineer from China to Agra
प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले मरीन इंजीनियर अनिल कुमार की चीन में 14 दिन पहले हृदयघात से निधन हो गया। निधन के बाद अब तक उनका शव आगरा नहीं आ पाया है। उनके परिजन पार्थिव देह के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले में सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से संपर्क साधा है। इस पर विदेश मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को प्रो. बघेल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से लोकसभा स्थगित होने के बाद मुलाकात की और मरीन इंजीनियर अनिल कुमार के शव को आगरा लाने का आग्रह किया। विदेश मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि विदेश मंत्रालय इस मामले में उचित कार्रवाई कर रहा है। अनिल कुमार चीन में मर्चेंट नेवी कंपनी एमवीजी एच नाइटिंगल में चीफ इंजीनियर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। 
विज्ञापन


11 जून की रात अचानक उनकी तबियत खराब हुई, उन्हें झोऊशान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ठीक होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। 12 जून की दोपहर अचानक सीने में फिर से दर्द होने लगा और उन्हें फिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम और विदेश मंत्री से भी मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed