Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Rajya Sabha MP Ramjilal Suman raised questions regarding police action in case of theft of Buddha statue

बुद्ध प्रतिमा चोरी पर गरमाई सियासत: सपा सांसद ने पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति

Fri, 06 Nov 2026 06:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 06 Nov 2026 06:19 PM IST
सार

आगरा में बुद्ध प्रतिमा चोरी के मामले में शुक्रवार को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन माैके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। कहा कि नई प्रतिमा लगवा देना समस्या का समाधान नहीं है।

विज्ञापन
SP Rajya Sabha MP Ramjilal Suman raised questions regarding police action in case of theft of Buddha statue
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित मिलिंद बुद्ध विहार से भगवान बुद्ध की 25 किलो वजनी प्रतिमा चोरी होने के मामले में दूसरे दिन सियासत गरमा गई। शुक्रवार शाम राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि टेढ़ी बगिया चौकी से महज 250 मीटर की दूरी पर बुद्ध विहार स्थित है। इसके बावजूद चोर भगवान बुद्ध की प्रतिमा चोरी कर ले गए। घटना के बाद नई प्रतिमा लगवा देना समस्या का समाधान नहीं है। चोरी करने वालों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने एत्मादपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना का भी जिक्र किया। आरोप लगाया कि उस मामले में भी पुलिस प्रतिमा तोड़ने वालों को नहीं पकड़ सकी। केवल खानापूर्ति के लिए नई प्रतिमा लगवा दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि महापुरुषों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने और भगवान बुद्ध की प्रतिमा चोरी करने वालों पर पुलिस प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं करती। उन्होंने कहा कि मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान ज्ञानेंद्र सेहरा, सुभाष बघेल, जसवंत सिंह राणा, शरीफ मालिक, तिलक सिंह बौद्ध, सलीम शाह, हर्ष प्रताप सिंह, भोला जाटव, धर्मेंद्र यादव और धारा सिंह सेहरा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed