{"_id":"6a2f152d47a8053dcb01fdb2","slug":"sp-president-speaks-on-ttz-and-ngt-restrictions-while-interacting-with-entrepreneurs-and-traders-says-the-party-will-engage-the-most-expensive-lawyer-in-the-supreme-court-for-agras-case-agra-news-c-25-1-agr1070-1084651-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा के लिए सुप्रीम कोर्ट में खड़ा करेंगे सबसे महंगा वकील, उद्यमियों, व्यापारियों से संवाद के दौरान टीटीजेड, एनजीटी की बंदिशों पर बोले सपा अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा के लिए सुप्रीम कोर्ट में खड़ा करेंगे सबसे महंगा वकील, उद्यमियों, व्यापारियों से संवाद के दौरान टीटीजेड, एनजीटी की बंदिशों पर बोले सपा अध्यक्ष
विज्ञापन
आईटीसी होटल में विजन इंडिया कार्यक्रम में मौजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व मुख्य सचिव आलोक
आगरा। अगले चुनाव से पहले व्यापारियों के सामने अपना विजन पेश करने आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीधा संवाद भी किया। शहर के एमएसएमई कारोबारी, दुकानदार, चिकित्सक, पर्यटन उद्यमियों, शिक्षाविदों, किसानों के साथ रूबरू हुए सपा अध्यक्ष ने पच्चीकारी, जरदोजी, हस्तशिल्प के साथ आगरा में उद्योगों पर एनजीटी और टीटीजेड की बंदिशों के सवालों पर जवाब भी दिए।
टूरिज्म गिल्ड के पूर्व अध्यक्ष राजीव सक्सेना के रोडमैप पूछने पर अखिलेश ने कहा कि ताजमहल का रात्रि दर्शन उनकी सरकार में शुरू हुआ। वह पहले बैच में देखने आए थे। रात में पर्यटकों को रोकने लिए लाइट एंड साउंड शो समेत कई उपाय करेंगे। आगरा में मिर्जा गालिब का घर था लेकिन उसे पता नहीं क्या बना दिया गया है।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने टीटीजेड की बंदिशों पर बात की तो कहा कि सरकार बनने पर सुप्रीम कोर्ट में सबसे महंगा वकील खड़ा करेंगे। उनकी पार्टी ने राज्यसभा में एक को भेजा है, अगर वह चाहेंगे तो उनसे भी पैरवी करा देंगे। वह अपनी सरकार के समय ताजगंज प्रोजेक्ट में 600 मीटर सड़क बनाने के लिए दो साल तक एनओसी का इंतजार करते रहे थे। वरदान दीक्षित, ओपी यादव, नीरज कुमार, हिमांशु यादव, अवनींद्र यादव आदि ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल पूछे। इस दौरान पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, सपा सांसद राजीव राय, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह और वाजिद निसार मौजूद रहे। संचालन पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने किया।