फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp leader slams bjp over maharashtra politics

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का बयान, सत्ता की खातिर भाजपा ने की संविधान की हत्या

Fri, 29 Nov 2019 12:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Nov 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
sp leader slams bjp over maharashtra politics
सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संविधान की हत्या कर महाराष्ट्र में 80 घंटे की सरकार बनाने वाले भाजपा नेताओं द्वारा संविधान दिवस मनाना संविधान के साथ मजाक है। 
विज्ञापन


राम गोविंद चौधरी बृहस्पतिवार को मैनपुरी के भोगांव में निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता की भूख किस कदर बढ़ चुकी है, इसका जीता जागता उदाहरण महाराष्ट्र है। वहां सत्ता की खातिर भाजपा ने अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र की हत्या होने से बचा ली। 
विज्ञापन


सपा नेता कहा कि विकास के नाम पर पूरे प्रदेश में गड्ढों में सड़क है। कोई नई सड़क प्रदेश सरकार द्वारा नहीं बनाई गई है। प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अधिकारियों पर दोषारोपण कर रही है। अधिकारियों के कानून के नाम पर स्थानांतरण किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'2022 में सपा बनाएगी सरकार'

उन्होंने ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कानून के नाम पर पूरी तरह विफल हुई है। जब सुप्रीम कोर्ट ने ही प्रदेश में जंगलराज होने की बात कही है, तो इसके लिए किसी भी प्रमाण की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि यूपी में इस समय कानून व्यवस्था की स्थिति सबसे अधिक खराब है। ऐसे हालात पहले कभी नहीं रहे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल कर राज्य में अकेले सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed