फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader Shivpal Yadav gave statement in Agra regarding Deputy CM and Shankaracharya

UP: 'दोनों डिप्टी सीएम की चल नहीं रही', भाजपा सरकार पर बरसे शिवपाल; शंकराचार्य के खिलाफ मुकदमे पर कही ये बात

Tue, 24 Feb 2026 07:56 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 24 Feb 2026 07:56 PM IST
सार

आगरा पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों डिप्टी सीएम चपरासी तक का ट्रांसफर नहीं करा सकते।

विज्ञापन
SP leader Shivpal Yadav gave statement in Agra regarding Deputy CM and Shankaracharya
सपा नेता शिवपाल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में जैतपुर के कुश्ती दंगल में मंगलवार को शिरकत करने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि हार के डर से सूबे की योगी सरकार जिला पंचायत चुनाव टाल रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों सरकारों को 10 साल हो गए, कोई काम किया नहीं। कोई वादा पूरा नहीं किया। दोनों सरकारों ने देश और प्रदेश को लूटा है।
विज्ञापन


सपा नेता ने जैतपुर में प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य मुकेश बरुआ के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत की। पंचायत चुनाव को लेकर बनी संशय की स्थिति पर उन्होंने कहा पंचायत चुनाव समय पर होने चाहिए। 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे जाने पर कहा कि पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी, सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज हुई प्राथमिकी पर उन्होंने कहा कि पहले तो शंकराचार्य का अपमान हुआ था, गंगा नहा नहीं सके। उनके शिष्यों की पिटाई की। आरोप है कि उनकी चोटी पकड़ कर अपमान किया। आरोप लगाया कि अब झूठी प्राथमिकी लिखा दी है। सब भाजपा को समझ गए हैं, कितनी झूठी पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 प्रतिशत जीएसटी के रूप में देश को लूट लिया है। अब 28 से 18 प्रतिशत कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा जीएसटी 5-10 प्रतिशत होनी चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उप मुख्यमंत्री को लेकर दिए गए बयान 100 विधायक लाओ, सरकार बनाओ की ओर ध्यान खींचे जाने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सही कहा था। आरोप लगाया कि दोनों उप मुख्यमंत्रियों की सरकार में चल नहीं रही है। क्लर्क और चपरासी तक का ट्रांसफर नहीं करा सकते। विधायकों की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर बोले कि विधायकों की सुनवाई नहीं हो रही, पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है, लूट रहे हैं। ब्राह्मण समाज की नाराजगी को लेकर कहा कि ब्राह्मण समाज हमारे साथ आए, पूरा सम्मान मिलेगा। इससे पहले जैतपुर में सपा नेता सुधीर दुबे के कैंप कार्यालय पर शिवपाल सिंह यादव को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा आदिल वेग मिर्जा, अरविंद यादव, राजेश यादव, संतोष पाल, पवन प्रजापति आदि रहे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed