Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader Shivpal Singh Yadav surrendered court in case of  Misdeed

UP: एटा के सपा नेता शिवपाल सिंह ने किया आत्म समर्पण,  महिला ने लगाया था सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Fri, 11 Aug 2023 05:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

एटा की जैथरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का दो बार चुनाव लड़ चुके सपा नेता शिवपाल सिंह पर महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। उसके बाद शुक्रवार को सपा नेता ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया।

विज्ञापन
SP leader Shivpal Singh Yadav surrendered court in case of  Misdeed
एटा न्यायालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैथरा थाने में महिला की शिकायत पर दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सपा नेता ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्म समर्पण किया। सपा नेता और उसके साथियों के खिलाफ महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि तमंचा दिखाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।  इस प्रकरण में थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व ओम शरण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

ये है मामला 

नगर अध्यक्ष पद पर सपा की ओर से दो बार चुनाव लड़ चुके शिवपाल सिंह यादव व उनके एक साथी ओम शरण पर महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया था। महिला का आरोप था दोनों लोगों ने तमंचा दिखाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया है। एक आरोपी ओम शरण को चार दिन पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 

ये भी पढ़ें - कातिल बाप: बेटे ने की थी ऐसी हरकत, बर्दाश्त न कर सका बुजुर्ग पिता; बोला- मैं उसे न मारता तो..., इसलिए मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

किया आत्म समर्पण 

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए ने शुक्रवार को एटा न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से आत्मसमर्पण कर दिया है।

ये भी पढ़ें - Firozabad: खाटू श्याम के दशर्न को जा रही थी महिला, बस से उतरते ही पीछे से आई मौत

विज्ञापन

पीड़िता का पति है ट्रक चालक

मोहल्ला नेहरू नगर निवासी शिवपाल सिंह यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वर्ष 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ा। दूसरी बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जैथरा के पड़ोसी गांव की निवासी एक महिला ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसका पति ट्रक चालक है। घटना के दिन पति और ससुर घर पर नहीं थे। ओमशरन व शिवपाल सिंह यादव  उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसे तमंचे से डराकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed