{"_id":"64d5e809d5336fbf80030708","slug":"creepy-disclosure-of-father-who-killed-young-son-told-reason-for-murder-2023-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कातिल बाप: बेटे ने की थी ऐसी हरकत, बर्दाश्त न कर सका बुजुर्ग पिता; बोला- मैं उसे न मारता तो..., इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल बाप: बेटे ने की थी ऐसी हरकत, बर्दाश्त न कर सका बुजुर्ग पिता; बोला- मैं उसे न मारता तो..., इसलिए मार डाला
Fri, 11 Aug 2023 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:19 PM IST
सार
बुढ़ापे में जिस बेटे का सहारा होता है, एक पिता ने उसी की हत्या कर दी। बेटे का कत्ल उसने क्यों किया इसकी हैरान कर देने वाली वजह भी बताई।
विज्ञापन
कातिल पिता और बेटे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक पिता ने अपने जवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वो खुद ही थाने पहुंचा और बताया कि बेटे का कत्ल करके आया है, उसे गिरफ्तार कर लो। कातिल पिता को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा है।
ये भी पढ़ें - नर्स से दरिंदगी: नाइट ड्यूटी के लिए रोका, चैंबर में बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े फाड़े; पूरी रात नोंचता रहा दरिंदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल भेजा गया आरोपी
मैनपुरी में बेटे की हत्या करने के बाद न तो कोई मलाल और न हीं चेहरे पर कोई सिकन दिखाई दी। बृहस्पतिवार को मेडिकल कराने के बाद हत्यारोपी विजय पाल विजयी अंदाज में जेल के लिए रवाना हुआ। बुधवार को आरोपी ने पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ने ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पिता ने इस बात का भी खुलासा किया कि उसने बेटे को क्यों मार दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नर्स से दरिंदगी: नाइट ड्यूटी के लिए रोका, चैंबर में बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े फाड़े; पूरी रात नोंचता रहा दरिंदा
विज्ञापन
ये है घटना
कस्बा औंछा निवासी राजीव यादव की बुधवार की सुबह पिता विजय पाल ने रास्ते के विवाद को लेकर राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात अंजाम देने के बाद राइफल के साथ थाने पहुंच गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को मृतक राजीव की पत्नी रूबी यादव ने ससुर विजय पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर पुलिस आरोपी विजय पाल का चालान करने के बाद मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपी के चेहरे पर कोई सिकन नजर नहीं आई। सामान्य चेहरे और विजयी अंदाज में मेडिकल कराने के बाद जेल चला गया।ये भी पढ़ें - छात्रा को 'मौत के सौदागर' का डर: सोशल मीडिया पर की ऐसी हरकत, दहशत में पीड़िता; जांच में जुटी साइबर सेल
ये बोला आरोपी पिता
पिता विजय पाल ने बताया कि पिछले 10 सालों से राजीव की प्रताड़ना झेल रहा था। बेटे ने कई बार कुल्हाड़ी से उस पर हमला करने का प्रयास किया। घटना वाले दिन भी राजीव उस पर कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा था, जिसके बाद उन्होंने रायफल से उसे गोली मार दी। बताया कि यदि वे राजीव को नहीं मारते, तो वो उन्हें मार देता।ये भी पढ़ें - UP: दामाद ने की ऐसी हरकत, भूल गया वो बेटी का पति है ...., ससुर ने इस कदर पीटा; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती