{"_id":"671e78f4fc83e7c2e90bffd0","slug":"sp-leader-shivpal-said-pda-will-neither-be-cut-nor-divided-anyone-who-talks-like-this-will-be-beaten-later-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-126314-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सपा नेता शिवपाल बोले, पीडीए न कटेगा न बटेगा, जो ऐसी बात करेगा बाद में पिटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सपा नेता शिवपाल बोले, पीडीए न कटेगा न बटेगा, जो ऐसी बात करेगा बाद में पिटेगा
Sun, 27 Oct 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। रविवार को घिरोर पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार कर राजनीति को हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि पीडीए न तो कटेगा न बटेगा, जो ऐसी बातें करेगा वो बाद में पिटेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार ये बयान दे रहे हैं कि कटोगे तो बटोगे। वहीं शनिवार को मथुरा के परखम में आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम में भी संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भी इस बयान का समर्थन किया था। रविवार को घिरोर के गांव शाहजहांपुर पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इस पर पलटवार किया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पीडीए न तो कटेगा न बटेगा जो ऐसी बातें करेगा वो बाद में पिटेगा। इस बयान को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। राजनीति गलियारों में शिवपाल सिंह के इस बयान की चर्चा है।