{"_id":"5afd605f4f1c1bd4408b5e2b","slug":"sp-leader-ramgovind-chaudhary-slams-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता का बयान- चाहे कितने भी हथकंडे अपना ले भाजपा, लोकसभा चुनाव में खात्मा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता का बयान- चाहे कितने भी हथकंडे अपना ले भाजपा, लोकसभा चुनाव में खात्मा तय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 18 May 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा पर सपा नेता का हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी भी ताकत लगा ले, जितने हथकंडे आजमा ले। आगामी लोकसभा चुनावों में उसका सफाया होना तय है।
बुधवार को मैनपुरी के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता भाजपा की असलियत जान गई है। भाजपा केवल झूठे प्रचार के सहारे चल रही है। यह खेल अब ज्यादा समय तक चलने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चलेगा। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में ये प्रयोग सफल रहा है। अगले आम चुनाव में दोनों दल पूरी एकजुटता से भाजपा का मुकाबला करके उसे परास्त करेंगे।

सपा नेता ने यह भी कहा कि भाजपा का फिर से जीतने का सपना हमारा गठबंधन ध्वस्त कर देगा। सपा-बसपा गठबंधन तो सशक्त है ही। सपा और भी अधिक ताकतवर होकर उभरेगी।
इस मौके पर एमएलसी अरविंद प्रताप यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल पूंजीपतियों की पार्टी है। उसे किसानों, गरीब-मजदूरों और छोटे व्यापारियों से कुछ भी लेना देना नहीं है। सपा सरकार की योजनाओं को नाम बदलकर उनका भाजपाकरण कर दिया गया है।