फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp leader ramgopal yadav targets bjp over farmers protest in mainpuri

कृषि कानून बनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही केंद्र सरकार: रामगोपाल यादव

Sat, 06 Feb 2021 07:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
sp leader ramgopal yadav targets bjp over farmers protest in mainpuri
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव साथ में उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला

नए कृषि कानून को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रित मर्यादाओं को भंग कर रही है। केंद्र सरकार कृषि कानून बनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। रामगोपाल यादव शनिवार को मैनपुरी के किशनी में पहुंचे। यहां निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। 

विज्ञापन


रामगोपाल यादव ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में सपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर चुके हैं। भाजपा सरकार ने सपाइयों पर 50 हजार फर्जी मुकदमे लगा दिए हैं। अरुणाचल प्रदेश में चीन देश की सीमा के अंदर घुस आया है। केंद्र सरकार वहां आंख लाल नहीं कर पा रही है। जबकि दिल्ली में किसानों को रोकने के लिए भाजपा सरकार कीलें लगवाकर सीमाएं सील करा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए चंदा करने के लिए मंदिर कमेटी के प्रमुख नृपेंद्र मिश्रा ने किसी को अधिकृत नहीं किया है, फिर चंदा कौन कर रहा है? इसकी जांच होनी चाहिए। राममंदिर बनने की घोषणा होने के बाद भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पंचायत चुनाव में सिंबल देना है मुश्किल' 
प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में किसी पार्टी के लिए सिंबल देना मुश्किल है। क्योंकि चुनाव की घोषणा के दस दिनों के अंदर बैलेट पेपर छपना मुश्किल है। चुनाव में लाखों बैलेट पेपर चाहिए होते हैं और इसे चुनाव आयोग पहले ही प्रिंट करा लेता है।

'प्रसपा का जनाधार ही नहीं बचा'
प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) से गठबंधन पर कहा कि जिनका जनाधार ही नहीं बचा है उन पर टिप्पणी करने से कोई फायदा नहीं। प्रसपा के सभी प्रत्याशियों की जमानत पिछले चुनाव में जब्त हो चुकी है। किसी भी पार्टी से गठबंधन भविष्य में रणनीति बनाकर तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed