फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader Rameshwar Singh Yadav problems increased rape report filed

UP: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ीं, दर्ज हुई बलात्कार की रिपोर्ट

Fri, 19 May 2023 07:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 07:07 PM IST
सार

सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव के साथ उनके भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह पर भी अभद्रता करने का आरोप है। जैथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
SP leader Rameshwar Singh Yadav problems increased rape report filed
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मौजूद सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी एटा के सपा नेता व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। एक महिला ने जैथरा थाने में रामेश्वर सिंह के खिलाफ बलात्कार और जुगेंद्र सिंह पर अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ही आरोपी भाई कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं।

विज्ञापन

ये लगाया आरोप 

दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। 12 फरवरी 2019 को पूर्व विधायक के आवास पर नौकरी मांगने गई थी। उन्होंने अपने यहां खाना बनाने के लिए रख लिया। दूसरे दिन जब वो बर्तन धो रही थी। तभी उसे बुलाया और हाथ पकड़कर जबरन बेडरूम में खींच ले गए और बलात्कार किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दादा की उम्र का शख्स बना हैवान: घर में अकेली मासूम बच्ची के साथ की शर्मनाक करतूत, हालत देख मां कांप गई

विज्ञापन
विज्ञापन

डर की वजह से रही चुप

महिला के अनुसार वह डरकर वहां से चली गई। चार दिन बाद पता चला कि जुगेंद्र सिंह जैथरा आवास पर आए हैं। तो अपनी बात उनसे कहने के लिए पहुंची। इस पर जुगेंद्र सिंह ने अपनी पिस्टल निकालकर उसके सीने पर रख दी और अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से अब तक किसी से शिकायत नहीं की। अब पता लगा है कि दोनों जेल में बंद हैं तो अपनी शिकायत दर्ज कराने थाने आई है। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - कासगंज के इस मार्ग पर आई 'अजीब' आफत: जान बचाकर भागे लोग, अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed