फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   person of grandfather age did cruelty to a six-year-old innocent girl

दादा की उम्र का शख्स बना हैवान: घर में अकेली मासूम बच्ची के साथ की शर्मनाक करतूत, हालत देख मां कांप गई

Fri, 19 May 2023 06:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 06:49 PM IST
सार

दादा की उम्र के शख्स ने छह साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की। घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब बच्ची घर पर अकेली थी। घर लौटी मां ने जब बच्ची की हालत देखी तो वो कांप गई। 

 

विज्ञापन
person of grandfather age did cruelty to a six-year-old innocent girl
child rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश  के मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम एक वृद्ध ने छह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का पति ट्रक चालक है। वह वृद्ध सास और तीन बच्चों के साथ गांव स्थित घर में रह रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर महिला बकरियां चराने के लिए खेत पर चली गई। शाम करीब 5:30 बजे जब घर वापस लौटी तो छह वर्षीय पुत्री रोती हुई लहूलुहान हालत में पास पहुंची। बताया कि घर पर आए रामप्रसाद (55) निवासी गांव पडुआ ने उसे कमरे में ले जाकर गलत काम किया। आरोपी घर से भाग गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कासगंज के इस मार्ग पर आई 'अजीब' आफत: जान बचाकर भागे लोग, अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल के लिए भेजी बच्ची 

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित सिंह ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसपी मैनपुरी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें - परिवार की बदनामी का डर: बहन की खातिर मजबूर हुआ दिव्यांग, सुसराइड नोट लिखा और दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed