फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader held woman hostage in Agra police freed her

UP: सपा नेता ने महिला को बनाया बंधक, इंस्टाग्राम पर नाबालिग बेटे से संपर्क कर बताई हकीकत; फिर पहुंची पुलिस और

Sat, 16 Mar 2024 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 08:56 PM IST
सार

सपा नेता ने महिला को बंधक बनाया लिया था। पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर नाबालिग बेटे से संपर्क कर हकीकत पूरी हकीकत बताई। बेटे की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे बंधन मुक्त कराया। 

विज्ञापन
SP leader held woman hostage in Agra police freed her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहगंज थाना क्षेत्र के एक बंद पड़े अस्पताल में सपा नेता ने महिला को बंधक बनाकर रखा था। दो दिन पहले महिला ने इंस्टाग्राम पर अपने किशोर बेटे से संपर्क किया। खुद को बचाने की गुहार लगाई। बेटे की शिकायत पर पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड ने महिला को मुक्त कराया। हालांकि तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

किशोर ने पुलिस आयुक्त से लगाई मदद की गुहार

बृहस्पतिवार को 14 साल का किशोर पुलिस आयुक्त के पास पहुंचा। उसने बताया कि उसकी मां को एक सपा नेता ने बंधक बना रखा है। इंस्टाग्राम पर मां ने गुहार लगाई है, वह मां को बचाना चाहता है। पुलिस आयुक्त ने एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी को मौके पर भेजा। 

विज्ञापन


अस्पताल के कमरे में महिला मिल गई। वहां और कोई नहीं मिला। एसीपी ने बताया कि महिला का पति और आरोपी साझीदार थे। महिला का पति एक मामले में जेल गया तो आरोपी ने साझीदार की पत्नी से निकाह कर उसे अपने साथ रखा था। पीड़िता से तहरीर मांगी गई है, उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

महिला ने पुलिस को बताया कि मंटोला निवासी पति का डिब्बे बनाने का कारोबार था। सपा नेता साझीदार था। सपा नेता का फाइनेंस का काम है। साझीदार ने पति को कारोबार में लगाने के लिए रकम उधार दी थी। एक मामले में पति को जेल जाना पड़ा। रकम नहीं देने पर सपा नेता शादी की दबाव बनाने लगा। 



जबरन अपने ही लोगों को गवाह बनाकर निकाह कर लिया। बच्चों, परिवार वालों से मिलने नहीं देता था। एक महीने पहले उसे प्रतापपुरा स्थित एक होटल में एक दिन रखा। इसके बाद ताजगंज क्षेत्र के होटल में 17 दिन रखा। इसके बाद उसे शाहगंज स्थित बंद पड़े एक अस्पताल में बंधक बना दिया। दो लोग निगरानी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed