फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Leader former minister Abhishek Mishra addressed the meeting of Brahmin Samaj in agra

आगरा में बोले पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा: सपा सरकार बनने पर परशुराम जयंती पर होगा अवकाश

Mon, 13 Dec 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

ब्राह्मण समाज को लुभाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर परशुराम जयंती पर अवकाश होगा। 

विज्ञापन
SP Leader former minister Abhishek Mishra addressed the meeting of Brahmin Samaj in agra
मंच पर पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा व सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली कस्बे के गांव उजरई में रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की ओर से ब्राह्मण समाज महा समागम समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार ने भगवान परशुराम को महापुरुष बताकर एवं उनकी जयंती पर अवकाश को खत्म कर ब्राह्मण समाज का अपमान किया है। सपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया जाएगा। सवर्ण आयोग का गठन भी होगा। 

विज्ञापन

 विशिष्ट अतिथि सपा नेता एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि मोदी और योगी अब लाल टोपी से भयभीत हैं। इस मौके र सपा के जिला सचिव विपिन शर्मा ने अतिथियों को फरसा देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

साइकिल रैली से खोलेंगे झूठ की पोल- अभिषेक मिश्रा
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा ने रविवार सुबह 10 बजे नीरव निकुंज सिकंदरा से साइकिल जनसंदेश यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खुद गुरुद्वारा तक साइकिल चलाकर आए अभिषेक मिश्रा ने कहा कि साइकिल रैली से सपाई भाजपा के झूठ की पोल खोलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता सचिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में रैली में भारी भीड़ उमड़ी। गुरूद्वारा से भगवान टॉकीज होते हुए बल्केश्वर तक रैली निकाली गई। शिव मंदिर पर समापन हुआ। जहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान यदुवीर यादव, कुलदीप बाल्मीकि, विशाल गौड़, राज गुर्जर, फिरोज खान, सागर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

पिनाहट में हुआ अनुसूचित जाति सम्मेलन
पिनाहट के मानिकपुरा में रविवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रामगोपाल बघेल ने कहा कि पार्टी और उसके मुखिया आंबेडकर के दिखाए रास्ते को अपनाते हैं। विकास चौधरी, तेजपाल यादव, विनय यादव, अंकित जैन, अंकित यादव, विकाश वाल्मीकि, प्रेम किशोर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed