फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP kasganj,poisnous liquor,death by poisnous liquor,death by poisnous liquor etah,poisnous liquor kasganj,SSP kasganj

अलीगढ़ में जहरीली शराब से 36 मौतों के बाद जिले में हाई अलर्ट

Sat, 29 May 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
SP kasganj,poisnous liquor,death by poisnous liquor,death by poisnous liquor etah,poisnous liquor kasganj,SSP kasganj
कासगंज। पड़ोसी जनपद अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई 36 मौतों के बाद जिलेभर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। डीएम, एसपी ने पुलिस और प्रशासन की टीमों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संयुक्त टीमों ने अभियान शुरू कर दिया है। टीमों ने शराब की दुकानें चैक कीं। स्टॉक देखा। पटियाली में 5 नमूने जांच के लिए संकलित किए गए। इसके अलावा दो दुकानों का चालान काटा गया। वहीं एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से विशेष अभियान चलाने के साथ ही प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने के बाद दो दिन में 36 मौतें हो चुकी हैं, जबकि कई की हालत खराब है। इसको लेकर कासगंज में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। जहरीली शराब की बिक्री किसी हाल में जिले में न हो सके इसलिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर अभियान शुरू कराया है। जिलेभर में टीमों ने शराब की दुकानों की चेकिंग की है वहीं सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया है।
विज्ञापन

कासगंज में एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी, पटियाली में एसडीएम रवेेंद्र कुमार, सीओ दीपकुमार पंत, सहावर में एसडीएम शिवकुमार, सीओ शैलेंद्र परिहार के नेतृत्व में अलग अलग टीमों ने अभियान चलाया और शराब की दुकानों पर चेकिंग की। कासगंज और सहावर क्षेत्र में 23 ठेकों पर जाकर निरीक्षण किया। वहीं, पटियाली और गंजडुंडवारा में 10 दुकानों पर चेकिंग हुई। गंजडुंडवारा मॉडल शॉप एवं देशी शराब की दुकानों पर गंदगी मिलने पर चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पांच नमूने जांच के लिए संकलित किए गए। एल्कोहॉल मीटर से शराब की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। क्यूआर कोड को स्कैन कर दुकान का मिलान किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया है।
जिले में भी जाती रही हैं जानें
जिले में भी जहरीली शराब से जानें जाती रहीं हैं। वर्ष 2014 में ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला भंडारी में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2019 में सोरों क्षेत्र के एक युवक की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी। इसके अलावा जहरीली शराब से कई बार लोगों की हालत भी बिगड़ती रही है।
इसी साल जिले में हुई थी बड़ी वारदात
अवैध शराब को लेकर इसी साल 9 फरवरी को जिले में बड़ी वारदात हुई थी। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धीमर में शराब माफिया ने पुलिस टीम पर हमला बोला था। उस समय भी जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए अभियान शुरू हुआ। धीरे-धीरे अभियान की रफ्तार थम गई।

सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं और अभियान शुरू करा दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन जो कार्रवाई की जाए उसकी प्रगति आख्या भी उपलब्ध कराएं और पूर्व में की गई कार्रवाई का ब्यौरा भी दें। - मनोज सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed