फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP government will be formed with a thumping majority

प्रचंड बहुमत से बनेगी सपा की सरकार

Mon, 04 Oct 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
SP government will be formed with a thumping majority
करहल। समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और सामाजिक न्याय यात्रा में भारी जनसमर्थन उमड़ रहा है, उसे देखकर दावा है कि 2022 में सपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी।
विज्ञापन

सपा जिला महासचिव रामनारायण बाथम के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को ठगा है, छल किया है। भाजपा शासन में बेरोजगारी बढ़ी है, विकास कार्य ठप हैं, लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। समाज के हर तबके के लोग परेशान हैं। भाजपा सरकार में लोकतंत्र नहीं है। प्रदेश में लूटतंत्र चल रहा है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। पुलिस भी गुंडा हो गई है। जनमानस की समस्याओं को हल करने की बजाय भाजपा आरक्षण खत्म करना चाह रही है। भाजपा सरकार जातीय जनगणना नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि दलित, बैकवर्ड, अल्पसंख्यक एक होकर भाजपा को चुनाव में हराने का काम करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, ब्रज कुमार यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, डिंपल यादव, सत्येंद्र यादव, विजय कठेरिया, धनंजय, रमाकांत बाथम, अखिलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed