{"_id":"65edf31e3d62e6b3220da058","slug":"sp-general-secretary-ram-gopal-yadav-targeted-bjp-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सत्ताधारी दल के लालीपॉप से सावधान रहे निषाद समाज', सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सत्ताधारी दल के लालीपॉप से सावधान रहे निषाद समाज', सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
Sun, 10 Mar 2024 11:21 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला
संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:21 PM IST
सार
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है। किसानों को उनकी फसल का सही मुआवजा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
सपा महासचिव रामगोपाल यादव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने गांव घुरुकुआ स्थित यमुना घाट सिद्धेश्वर आश्रम पर रविवार को नुक्कड़ सभा की। उन्होंने महंगाई-बेरोजगारी और क्षेत्र की समस्याओं की चर्चा करते हुए निषाद समाज को सत्ताधारी दल से सतर्क रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है। किसानों को उनकी फसल का सही मुआवजा नहीं मिल रहा है। नगला सिंघी क्षेत्र खारे पानी की समस्या से जूझ रहा है। इस मौके पर सत्यवीर यादव, ममता वर्मा, उदयवीर सिंह, महेन्द्र सिंह मझवार, मूलचंद, अमन वर्मा, संतोष यादव, गोरेलाल, ओमकार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन