{"_id":"6a7566d68c73c88cf10f0d5a","slug":"sp-chief-shyam-lal-pal-calls-2027-assembly-polls-a-do-or-die-battle-targets-bjp-in-agra-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 2027 का चुनाव करो या मरो की लड़ाई, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बोले- गुटबाजी छोड़ एकजुट हों कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 2027 का चुनाव करो या मरो की लड़ाई, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बोले- गुटबाजी छोड़ एकजुट हों कार्यकर्ता
Fri, 07 Aug 2026 10:32 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:32 AM IST
सार
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आगरा में 2027 के विधानसभा चुनाव को ‘करो या मरो’ की लड़ाई बताते हुए कार्यकर्ताओं से गुटबाजी छोड़कर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पर रोजगार और पेपर लीक के मुद्दे पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2027 में सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को करो या मरो की लड़ाई बताया है। बृहस्पतिवार को फतेहाबाद रोड स्थित रिसॉर्ट में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी छोड़कर सपा की सरकार और अखिलेश यादव द्वारा घोषित प्रत्याशी को पूरी एकजुटता से जिताने का आह्वान किया।
आगरा प्रवास के तीसरे दिन आगरा ग्रामीण विधानसभा के बूथ, सेक्टर और जोनल प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने 482 बूथ और 48 सेक्टर प्रभारियों का माल्यार्पण कर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ हर शोषित और वंचित वर्ग सपा परिवार का हिस्सा है।
पाल ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार रोजगार देने में विफल रही है और लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाती है और संविधान की मूल भावना पर आघात कर रही है। उन्होंने दावा किया कि 2024 में जनता ने परिवर्तन का संदेश दे दिया है और 2027 में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
पेठे को मिले जीएसटी से मुक्ति
सपा नेता विनय अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष को पेठा भेंट कर इसे जीएसटी मुक्त करने, रियायती दर पर ग्रीन गैस देने और अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग व रिसर्च सेंटर खोलने की मांग की। श्यामलाल पाल ने आश्वासन दिया कि सपा सरकार बनने पर पेठा, जूता, आलू और पच्चीकारी उद्योग को पूरी तरह संरक्षित कर बढ़ावा दिया जाएगा।