फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp chief Akhilesh Yadav support  mlc candidate Akash Agarwal and alleged irregularities in MLC election

यूपी: फूट-फूटकर रोए सपा प्रत्याशी, अखिलेश बोले- एमएलसी चुनाव में भाजपा और अफसरों ने पार की धांधली की हदें

Sat, 24 Oct 2026 09:12 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 24 Oct 2026 09:12 PM IST
सार

सपा के एमएलसी प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। उनके समर्थन में अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि चुनाव में सत्तापक्ष और प्रशासनिक तंत्र ने मिलकर धांधली की सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन
sp chief Akhilesh Yadav support  mlc candidate Akash Agarwal and alleged irregularities in MLC election
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और एमएलसी प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को हराने के लिए भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर चुनावी धांधली का गंभीर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके समर्थन में उतर आए हैं। शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि प्रताड़ित और अपमानित होकर डॉ. अग्रवाल द्वारा लिए गए धर्म परिवर्तन के फैसले से न केवल वे स्वयं, बल्कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश का अग्रवाल समाज आहत हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की तरफ से शनिवार को जारी प्रेस वक्तव्य में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएलसी चुनाव में सत्तापक्ष और प्रशासनिक तंत्र ने मिलकर धांधली की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने वादा किया कि समय आने पर पार्टी डॉ. आकाश अग्रवाल को यथोचित स्थान व सम्मान देकर अग्रवाल समाज के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना करेगी। सपा पूरी तरह से डॉ. अग्रवाल और समाज के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा कि एमएलसी चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ। एक प्रत्याशी को हराने के लिए पुलिस और प्रशानिक अमले ने अपने पदों का दुरुपयोग किया। सपा नेता विनय अग्रवाल ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में अग्रवाल समाज बड़ा राजनीतिक और व्यापारिक प्रभाव रखता है। सपा एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल शुक्रवार को बूथ कैप्चरिंग की शिकायत लेकर मंडलायुक्त एवं रिर्टनिंग आफिसर नगेंद्र प्रताप से मिलने गए थे। मीडिया से बातचीत में वह फूट-फूट कर रोए। पक्षपात और भेदभाव से आहत होकर उन्होंने कहा था कि मैं लखनऊ जाकर धर्म परिवर्तन कर लूंगा।

कैमरे के सामने रो दिए थे सपा प्रत्याशी
सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने एमएलसी चुनाव के मतदान के दाैरान गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की गई है। प्रत्याशी ने कहा कि खेरागढ़ में पीठासीन अधिकारी द्वारा जब खाना खाया गया तो सभी को बाहर निकाल दिया गया।  सपा प्रत्याशी ने छाता बूथ भी लूटने का आरोप लगाया। अधिकारियों पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता और परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि ऐसा लग रहा है कि मैं पाकिस्तान से आया कोई आतंकवादी हूं। सपा प्रत्याशी ने कहा कि मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं ऐसे सनातन में रहना नहीं चाहता हूं। इस दाैरान सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि वह लखनऊ की शाही ईदगाह में जाकर धर्म परिवर्तन कर लेंगे। सपा प्रत्याशी ने  कहा कि उन्हें हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं आजाद भारत में रह रहा हूं। मैं किस पार्टी से चुनाव लड़ूंगा और किससे नहीं लड़ूंगा, इसका फैसला मैं करूंगा। इतना ही कहना चाहूंगा कि अभी भी बूथ कैप्चरिंग हो रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed