फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp chief akhilesh yadav, mulayam singh yadav in firozabad

बोले मुलायम सिंह, भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ समाजवादी पार्टी में

Fri, 07 Dec 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 07 Dec 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
sp chief akhilesh yadav, mulayam singh yadav in firozabad
मंच पर मुलायम सिंह यादव साथ में सांसद अक्षय यादव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सपा मुखिया अखिलेश यादव और संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। एक मंच से जनसभा को संबोधित करते पिता और पुत्र भाजपा पर जमकर बरसे। 
विज्ञापन


अखिलेश और मुलायम नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला छबरैया में कारगिल शहीद वीर चक्र से सम्मानित ब्रजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। प्रतिमा अनावरण के बाद मुलायम सिंह ने सपाइयों को राजनीति मंत्र दिया। 
विज्ञापन


कारगिल शहीद ब्रजलाल की प्रतिमा वर्षों से अनावरण के इंतजार में थी। चुनावी जमीन तैयार करने में जुटी सपा ने शहीद की प्रतिमा अनावरण के बहाने जिले में मुलायम और अखिलेश को एक मंच पर लाकर बड़ा सियासी संकेत देने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर जमकर बरसे

sp chief akhilesh yadav, mulayam singh yadav in firozabad
कारगिल शहीद की प्रतिमा का किया अनावरण - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी भीड़ देख कर पूरे जोश के साथ बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में जीत के लिए जमकर पैसा बहा रही है, लेकिन समाजवादियों ने हमेशा पसीना बहा कर सत्ता हासिल की है। भाजपा को रोकने की ताकत सिर्फ समाजवादी पार्टी में है। 

संघर्षों और आंदोलनों के दिन याद करते हुए मुलायम ने कहा कि हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लाठियां खाई हैं। हम लोग कई-कई महीने जेल में रहे। अकेली समाजवादी पार्टी ऐसी पार्टी है, जिसने यूपी में भाजपा को रोका है। कांग्रेस को पूरी तरह से खत्म कर दिया। 

मुलायम ने कहा कि भाजपा को हराना अब जरूरी हो गया है। इस दौरान मुलायम ने सांसद अक्षय यादव की पीठ थपथपाई और जनता से उन्हें दोबारा से जीत जिलाने की अपील की। मंच पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव दो मिनट के अंतराल से अलग-अलग हेलीकाप्टर से आए। जबकि मंच पर दोनों साथ-साथ नजर आए। अखिलेश और मुलायम ने शहीद ब्रजलाल की प्रतिमा का अनावरण किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed