{"_id":"5e1a0d678ebc3e88062da8cb","slug":"sp-check-court-security-mainpuri-news-agr4243335148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर गैरहाजिर इंस्पेक्टर को एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर गैरहाजिर इंस्पेक्टर को एसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। न्यायालय परिसर में ड्यूटी से गैरहाजिर मिले इंस्पेक्टर को एसपी ने जांच के बाद निलंबित कर दिया। अपर जिला जज चतुर्थ की कोर्ट में हुए गोलीकांड के दिन कुर्रा के तत्कालीन एसएचओ की ड्यूटी गाड़ी नंबर चार पर थी। अब ड्यूटी में लापरवाह निलंबित पुलिसकर्मियों की संख्या 11 हो गई है।
सोमवार को जिला कारागार से पेशी पर आए करहल थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी मनीष यादव (32) ने अपने बहनोई प्रिंस को फंसाने के उद्देश्य से एडीजे-4 के कोर्ट में खुद के पैर में गोली मार ली थी। इस वारदात के बाद दो इंस्पेक्टर सहित दस पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया था, लेकिन उन्हें अदालत से जमानत मिल गई। इस मामले में शनिवार को कुर्रा के तत्कालीन एसएचओ अशोक कुमार को एसपी अजय कुमार ने निलंबित कर दिया। जिस दिन न्यायालय में गोली चली उस दिन इंस्पेक्टर की ड्यूटी गाड़ी नंबर चार पर लगाई गई थी। एसपी के अनुसार जांच में वह अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। साथ ही अब तक वह गैरहाजिर ही चल रहे हैं।