फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP candidate Dimpel from Jaswantnagar assembly of Mainpuri Lok Sabha got less votes

UP: डिंपल यादव पड़ीं सब पर भारी, पर चाचा शिवपाल के विधानसभा क्षेत्र में चूक गईं...घट गया वोट प्रतिशत

Sun, 09 Jun 2024 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह डॉ. जहीर रहीमी, मैनपुरी
डॉ. जहीर रहीमी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 10:37 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी लोकसभा सीट पर भले ही डिंपल यादव ने जीत दर्ज कर ली है, लेकिन जसवंतनगर विधानसभा से उपचुनाव की तुलना में उन्हें कम वोट मिले। यहां भाजपा ने पहले की अपेक्षा अधिक वोट प्राप्त किए हैं। 
 

विज्ञापन
SP candidate Dimpel from Jaswantnagar assembly of Mainpuri Lok Sabha got less votes
डिंपल यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा को विजय पताका फहराने में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का खूब साथ मिला। यहां भारी अंतर से मिली जीत के दम पर साइकिल हर चुनाव में दिल्ली पहुंची। इस चुनाव में उपचुनाव की तुलना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को यहां कम वोट मिले। वहीं जीत के लिए लगातार संघर्ष कर रही भाजपा का वोट बढ़ गया। हालांकि जीत यहां से समाजवादी पार्टी को ही बढ़े अंतर से मिली।
विज्ञापन


 

मैनपुरी लोकसभा सीट में मैनपुरी जनपद की सदर, किशनी, भोगांव करहल विधानसभा क्षेत्र के अलावा इटावा जिले का जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। जसवंतनगर क्षेत्र के मतदाताओं ने हर लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। वर्ष 2022 में हुए लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जसवंतनगर क्षेत्र से 164916 वोट मिले थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 58419 वोट मिले थे। इस विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 106407 मतों से जीत मिली थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 के आम चुनाव में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को उपचुनाव से कम 153697 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह 65565 वोट मिले, जो उप चुनाव की अपेक्षा अधिक हैं। इस चुनाव में सपा की जीत का अंतर भी कम हुआ। सपा इस क्षेत्र में 88132 मतों से ही जीत दर्ज कर सकी है। 
विज्ञापन

यहां हर चुनाव में दौड़ी है साइकिल
लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी को सपा का गढ़ कहा जाता है। 1996 से अब तक कोई भी दल इस गढ़ को भेद नहीं पाया है। विरोधियों के मंसूबों पर पानी फेरने में जसवंतनगर के मतदाताओं का भी अहम रोल रहा है। इस क्षेत्र के मतदाताओं ने हर चुनाव में साइकिल को रफ्तार दी। इसी रफ्तार के दम पर सपा ने हर लोकसभा चुनाव में फतेह की। 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव को जसवंतनगर क्षेत्र में एक लाख 87755 वोट मिले। जबकि भाजपा के शत्रुघन सिंह को सिर्फ यहां 25414 वोट ही मिले। इसी तरह 2014 में हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव को जसवंतनगर में एक लाख 95 हजार 604 वोट मिले। जबकि भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 30047 वोट मिले। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव को अकेले जसवंतनगर क्षेत्र में 137407 वोट मिले, जबकि भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को यहां सिर्फ 75281 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed