{"_id":"5c84c2ecbdec2214492a7faf","slug":"sp-bsp-candidates-in-agra-zone-for-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा मंडल में मथुरा छोड़ गठबंधन के लड़ाके तैयार, बसपा और सपा ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मंडल में मथुरा छोड़ गठबंधन के लड़ाके तैयार, बसपा और सपा ने कसी कमर
Sun, 10 Mar 2019 01:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव और मायावती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मंडल के चार जिलों की पांच लोकसभा सीटों पर मथुरा को छोड़कर सपा, बसपा रालोद गठबंधन के लड़ाके तैयार हो गए हैं। आगरा और फतेहपुर सीकरी में जहां बसपाइयों ने कमर कस ली है, वहीं फिरोजाबाद और मैनपुरी ने अपने गढ़ में ताल ठोक दी है।
विज्ञापन
गठबंधन में मथुरा की सीट राष्ट्रीय लोकदल के खाते में मानी जा रही है। पिछले चुनावों को देखते हुए यहां भी प्रत्याशी को लेकर लगभग स्थिति स्पष्ट है, सिर्फ औपचारिकता के लिए घोषणा होना बाकी है। बसपा ने आगरा से मनोज सोनी और फतेहपुर सीकरी से सीमा उपाध्याय के लिए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
मनोज सोनी यहां पहली बार चुनावी मैदान में हैं तो सीमा उपाध्याय तीसरी बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वो वर्ष 2009 में इसी सीट से सांसद चुनी जा चुकी हैं। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल ने सीमा उपाध्याय को हराया था।
विज्ञापन
उधर, मैनपुरी और फिरोजाबाद सपा के गढ़ माने जाते रहे हैं। इसलिए मैनपुरी से एक बार फिर मुलायम सिंह यादव और फिरोजाबाद से अक्षय यादव चुनावी मैदान में है। गठबंधन ने इन प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
यह परिणाम 2014 लोकसभा चुनाव के हैं
मथुरा
पार्टी - मिले वोट
भाजपा - 5,74,633
रालोद - 2,43,890
बसपा - 1,73,572
सपा - 36,673
मैनपुरी
पार्टी मिले वोट
सपा - 5,95,918
भाजपा - 2,31,252
बसपा - 1,42,833
नोट: बाद में इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।
फिरोजाबाद
पार्टी मिले वोट
सपा - 5,34,583
भाजपा - 4,20,524
बसपा - 1,18,909
कांग्रेस - 7,447
फतेहपुर सीकरी
पार्टी मिले वोट
भाजपा - 4,26,589
बसपा - 2,53,483
सपा - 2,13,397
रालोद - 24,185
आगरा
पार्टी मिले वोट
भाजपा - 5,83,716
बसपा - 2,83,453
सपा - 1,34,708
कांग्रेस - 34,834