{"_id":"5ace23a84f1c1b523e8b49f8","slug":"sp-bsp-alliance-will-remove-bjp-in-2019-elections-said-shivpal-singh-yadav-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त देगा सपा-बसपा का गठबंधन : शिवपाल सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त देगा सपा-बसपा का गठबंधन : शिवपाल सिंह यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा और बसपा का गठबंधन 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देकर सत्ता से बेदखल कर देगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश में भी योगी सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी।
जनता के सामने पीएम मोदी के वायदों का पोल खुल चुकी है। यह बातें समाजवादी पार्टी के नेता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को मैनपुरी के करहल में एक निजी कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
इस दौरान शिवपाल भाजपा पर हमलावर रहे। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन होने से वर्ष 2019 के आम चुनाव में केंद्र में भाजपा को बड़ा नुकसान होगा। वह सत्ता से बेदखल हो जाएगी।

शिवपाल सिंह यादव (file photo)
- फोटो : amar ujala
यूपी में भी भाजपा सत्ता से बाहर होगी। पीएम मोदी के वायदों की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। वह भाजपा को सबक सिखाने के लिए बेताब है।
वह नगर के कोयना मार्केट में एक निजी कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों पर तीखे हमले करते हुए कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार कम होने के बजाय 10 गुना बढ़ गया है।
पांच साल होने को आए हैं लेकिन भाजपा सरकार ने जनता से किए एक भी वायदे को पूरा नहीं किया है। अच्छे दिन कहीं नहीं दिखाई दिए हैं।

शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी सरकार को निशाने पर लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। बलात्कार के आरोपी उन्नाव के भाजपा विधायक पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा शासन में बिजली का हाल भी खराब है। बिजली आती नहीं, केवल बिल आ रहे हैं।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा शासन में बिजली का हाल भी खराब है। बिजली आती नहीं, केवल बिल आ रहे हैं।